फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Youth shot dead in Moga of Punjab

पंजाब में वारदात: मोगा में बंबीहा गुट के गैंगस्टर की हत्या, गांव माड़ी मुस्तफा में हुई अंधाधुंध फायरिंग

Sat, 02 Apr 2022 08:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 02 Apr 2022 08:01 PM IST
सार

पंजाब में दविंदर बंबीहा गुट व लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया के बीच जबरदस्त गैंगवार चल रही है। एक तरफ बंबीहा गुट के गैंगस्टर हैं जबकि दूसरी तरफ जग्गू व लॉरेंस एकजुट हैं।

विज्ञापन
Youth shot dead in Moga of Punjab
पंजाब के मोगा में युवक की गोली मारकर हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मोगा जिले के गांव माड़ी मुस्तफा में शनिवार को कुख्यात दविंदर बंबीहा गुट के गैंगस्टर की शनिवार को गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। गैंगस्टर के साथी के पैर में गोली लगी है। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, बाघापुराना कस्बा के गांव माड़ी मुस्तफा में शनिवार को मेला चल रहा था। इसमें कबड्डी मैच के अलावा अन्य आयोजन भी हो रहे थे। गांव के ज्यादातर लोग मेले में थे। कबड्डी टूर्नामेंट से करीब एक किलोमीटर दूर नामी गैंगस्टर हरजीत सिंह अपने एक साथी के साथ बाइक पर कहीं जा रहा था। इसी दौरान एक अन्य मोटरसाइकिल पर पहुंचे चार गैंगस्टरों ने हरजीत सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, हरजीत को चार गोलियां लगी हैं। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर बाघापुराना के डीएसपी शमशेर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल को मथुरादास सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएसपी के मुताबिक, हरजीत सिंह का पुलिस रिकॉर्ड आपराधिक था और उसकी हत्या गैंगवार व रंजिश का नतीजा है। हरजीत सिंह के खिलाफ मोगा, फरीदकोट में विभिन्न संगीन मामलों में करीब एक दर्जन केस दर्ज हैं। डीएसपी के मुताबिक, हरजीत दविंदर बंबीहा गुट से जुड़ा था। पुलिस बंबीहा गुट के विरोधी गैंगस्टरों व बदमाशों की सूची बना रही है। हरजीत सिंह की किन लोगों के साथ दुश्मनी थी, उसका भी ब्योरा जुटाया जा रहा है। पुलिस को कुछ बदमाशों पर शक है, उनसे पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉरेंस बिश्नोई व बंबीहा गुटों में गैंगवार

पंजाब में दविंदर बंबीहा गुट व लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया के बीच जबरदस्त गैंगवार चल रही है। एक तरफ बंबीहा गुट के गैंगस्टर हैं जबकि दूसरी तरफ जग्गू व लॉरेंस एकजुट हैं। विक्की मिंडूखेड़ा से लेकर संदीप नंगल अंबिया और गुरलाल पहलवान की हत्या इसी गैंगवार का नतीजा है। पुलिस ने बंबीहा गुट के मुखी दविंदर बंबीहा को तो 2016 में बठिंडा में मुठभेड़ में मार गिराया था लेकिन उसकी मौत के बाद भी बंबीहा गुट के गैंगस्टर काफी सक्रिय हैं। कई बार सूबे की शांति को खतरा पैदा कर चुके हैं। 

सिद्धू ने उठाए सवाल

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने मोगा में हुई हत्या पर सूबे की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति से चिंतित हूं। सरकार में निष्क्रियता और गंभीरता की कमी है, जो चौंकाने वाला है। पिछले कुछ दिनों से पंजाब में गैंगवार व रंगदारी की घटनाएं बढ़ी हैं। दो हफ्ते पहले अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की एक टूर्नामेंट के दौरान हत्या कर दी गई थी। उसके बाद पांच दिन पहले नवांशहर में पेट्रोल पंप पर कांग्रेस पंच की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।  

शादी के बाद बदल गई थी हरजीत की दुनिया, कर रहा था खेतीबाड़ी

गैंगस्टर हरजीत सिंह का अतीत उसके वर्तमान पर भारी पड़ गया। बंबीहा गुट से जुड़ने के बाद उसने कई वारदात की। इस कारण उसके दुश्मनों की संख्या भी बढ़ती चली गई। गांववाले बताते हैं कि शादी के बाद उसकी जिंदगी बदल गई थी। इन दिनों हरजीत खेतीबाड़ी कर रहा था। अपराध से दूरी बना चुका था लेकिन पुरानी रंजिश में उसकी जान चली गई। 

गांव के सरपंच तेजा सिंह ने बताया कि हरजीत की भाभी पंचायत सदस्य हैं। हरजीत पर कई केस जरूर दर्ज थे लेकिन इन दिनों वह खेती कर जिंदगी गुजार रहा था। करीब छह साल पहले ही उसका विवाह हुआ था। उसकी एक बेटी भी है। शादी के बाद से वह अपराध की दुनिया से दूरी बना चुका था। कोई सोच भी नहीं सकता था कि उसकी इस तरह हत्या हो जाएगी। 

डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि हरजीत पर अलग अलग थानों में हत्या, मारपीट, नशा तस्करी की संगीन धाराओं में 10 से ज्यादा केस दर्ज थे। उसके हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस गांव से बाहर जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी खंगाल रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed