{"_id":"646db95ff2f1f563280dbc85","slug":"youth-attacked-due-to-enmity-in-saidpur-village-of-tarn-taran-of-punjab-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: तरनतारन के गांव सैदपुर में रंजिश के चलते युवक पर हमला, नौजवान का गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: तरनतारन के गांव सैदपुर में रंजिश के चलते युवक पर हमला, नौजवान का गोली मारकर की हत्या
Wed, 24 May 2023 12:44 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 24 May 2023 12:44 PM IST
सार
जगरूप सिंह के पिता हरभजन सिंह ने बताया कि गांव के ही रहने वाले जगदीप सिंह जिसकी बहन जगरूप सिंह के साथ कुछ महीने पहले चली गई थी। जिसको पंचायत मैं राजीनामा कर कर वापस उसके घर भेज दिया था। रंजिश को रखते हुए जगदीप सिंह और उसके कुछ साथियों ने आज खेल ग्राउंड में जगरूप सिंह को गोली मार दी।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के जिला तरनतारन के विधानसभा हलका पट्टी के अधीन पड़ते गांव सैदपुर में एक नौजवान का रंजिश के चलते हुए गोली मार के कत्ल कर देने का मामला सामने आया है। इस उपरांत जानकारी देते हुए कत्ल हुए नौजवान जगरूप सिंह के पिता हरभजन सिंह ने बताया कि गांव के ही रहने वाले जगदीप सिंह जिसकी बहन जगरूप सिंह के साथ कुछ महीने पहले चली गई थी। जिसको पंचायत मैं राजीनामा कर कर वापस उसके घर भेज दिया था।
विज्ञापन
रंजिश के कारण की हत्या
रंजिश को रखते हुए जगदीप सिंह और उसके कुछ साथियों ने आज खेल ग्राउंड में जगरूप सिंह को गोली मार दी। जिसके कारण जगरूप सिंह की अस्पताल में ले जाते समय मौत हो गई। मृत्युक नौजवान जगरूप सिंह के पिता ने जिला तरनतारन पुलिस से मांग की है कि दोषियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन