{"_id":"612748c086e67d73c915e1a0","slug":"young-man-shot-dead-in-batala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला में वारदात: मामूली तकरार के बाद युवक की छाती में मारी गोली, अमृतसर ले जाते समय दम तोड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बटाला में वारदात: मामूली तकरार के बाद युवक की छाती में मारी गोली, अमृतसर ले जाते समय दम तोड़ा
Thu, 26 Aug 2021 01:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:28 PM IST
सार
गुरुवार सुबह राहुल उर्फ लाला अमृतसर से गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर अपने दोस्तों के साथ बटाला के हजीरा पार्क में पहुंचा था। इसी दौरान उसकी बुट्टर से तकरार हो गई।
विज्ञापन
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिनदहाड़े गुरुवार को बटाला के हजीरा पार्क के पास दो युवकों की आपसी भिड़ंत में एक युवक ने दूसरे की छाती में गोली मारकर उसे गंभीर घायल कर दिया। हमलावर ने इससे पहले दो हवाई फायर किए इसके बाद सीधा फायर कर दिया। युवक की गंभीर अवस्था को देख उसे बटाला के नजदीक एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे अमृतसर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक युवक की पहचान राहुल उर्फ लाला निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। फिलहाल मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस के अधिकारी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं थाना सिटी पुलिस ने एक युवक पर हत्या का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह राहुल उर्फ लाला अमृतसर से गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर अपने दोस्तों के साथ बटाला की हजीरा पार्क में पहुंचा था। इसी दौरान उसकी भुट्टर नामक युवक से तकरार हो गई। कुछ ही पल में तकरार ने खूनी रूप ले लिया। देखते ही देखते हमलावर युवक ने पिस्टल से दो हवाई फायर किए और एक सीधा फायर राहुल की छाती में की। इसके बाद हमलावर युवक मौके पर से फरार हो गया। गोली लगने से राहुल की हालत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था देख राहुल को बटाला से अमृतसर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही राहुल की मौत हो गई। इस खूनी भिड़ंत को अलग-अलग रूपों से देखा जा रहा है लेकिन दोनों युवकों में तकरार किस बात को लेकर इसकी जानकारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
वहीं थाना सिटी के एसएचओ सुखइंदर सिंह ने इस हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि गुरुवार को उन्हें पीसीआर की ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने इस फायरिंग के बारे में सूचना दी थी, उन्होंने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया है। थाना सिटी में मृतक राहुल की मां के बयान पर हमलावर आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ राजा भुट्टर निवासी गांव मूलियांवाल बटाला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।