{"_id":"668946c20332d78fd70cd6a6","slug":"woman-crushed-to-death-by-car-in-rajpura-of-punjab-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: मां को कार से कुचलकर मार डाला, बेटी पर किया जानेलवा हमला.. घर के बाहर कार खड़ी करने से रोका था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: मां को कार से कुचलकर मार डाला, बेटी पर किया जानेलवा हमला.. घर के बाहर कार खड़ी करने से रोका था
Sat, 06 Jul 2024 06:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:59 PM IST
सार
घर के बाहर कार खड़ी करने से रोकाने पर गुस्साए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मृतका कमलजीत कौर का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवार के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पंजाब के राजपुरा में वारदात।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के राजपुरा में घर के सामने कार खड़ी करने से रोकने पर गुस्साए आरोपी ने एक महिला को कार से कुचल कर मार डाला व उसकी बेटी पर जानलेवा हमला कर फरार हो गया। हमले में घायल बेटी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, पुलिस ने बेटी की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश करने के आरोप में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एकता कॉलोनी निवासी हरजिंद्र सिंह अपनी कार को अपने घर के बाहर खड़ी करने की बजाय थोड़ी दूरी पर स्थित जसवीर कौर के घर के सामने खड़ी कर देता था, जसबीर कौर की माता कमलजीत कौर को घुटनों में तकलीफ होने के साथ-साथ कार खड़ी होने की वजह से परिवार को इधर-उधर आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
4 जुलाई को जसबीर कौर ने आरोपी हरजिंद्र सिंह को कार खड़ी करने से आने वाली दिक्कत संबंधी बताने पर हरजिंद्र सिंह आग-बबूला हो गया। आरोपी ने कार में रखी लोहे की रॉड निकाल कर जान लेने के इरादे से जसबीर कौर के सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन
हरजिंद्र सिंह की तरफ से जसबीर कौर पर हमला करता देख माता कमलजीत कौर बचाने को आई थी, लेकिन हरजिंद्र सिंह ने कमलजीत कौर को नीचे गिराने के बाद कार चढ़ा दी, इतना ही नहीं हरजिंद्र सिंह ने पीछे मुड़ के देखने पर पता चला कि कमलजीत कौर अभी भी जिंदा है, इसके बाद फिर से कार कमलजीत कौर के उपर चढ़ा दी। दोनों की हालत की गंभीरता को देखते हुए इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां कमलजीत कौर की मौत हो गई।
कमलजीत कौर हत्या कर जसबीर कौर पर जानलेवा हमला करने के बाद हरजिंद्र सिंह फरार होने में सफल हो गया। आरोपी हरजिंद्र सिंह किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।
क्या कहते हैं एसएचओ
इस संबंधी फोन से संपर्क करने पर सिटी थाना के एसएचओ अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपी हरजिंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है लेकिन फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।