फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Wife of Army Man Murdered in Tarantaran of Punjab

पंजाब में अपराध: तरनतारन में सैनिक की पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, जलालाबाद में युवक को कस्सी से काटा

Sun, 03 Apr 2022 11:33 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 03 Apr 2022 11:33 AM IST
सार

पटियाला के नाभा रोड पर शुक्रवार देर रात एक रेहड़ी चालक की अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। सेंच्युरी एनक्लेव पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Wife of Army Man Murdered in Tarantaran of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में शनिवार को हत्याओं का दिन रहा। मोगा में गैंगस्टर की हत्या से जहां सनसनी फैल गई वहीं तरनतारन में सैनिक की पत्नी की हत्या कर दी गई। जलालाबाद में युवक को कत्ल कर दिया गया तो वहीं पटियाला में रिक्शाचालक को मारकर झाड़ियों में फेंक दिया गया। 

विज्ञापन


तरनतारन के पार्क एवेन्यू में सैनिक की पत्नी की हत्या कर दी गई। असम में तैनात सैनिक जसबीर सिंह शुक्रवार रात करीब साढे़ नौ बजे छुट्टी लेकर घर पहुंचा तो पत्नी सरबजीत का शव ड्राइंग रूम में पड़ा देखा। थाना सदर के गांव मानोचाहल निवासी बूटा सिंह ने बताया कि उनकी बहन सरबजीत कौर का विवाह जसबीर सिंह के साथ करीब 13 साल पहले हुआ था। जसबीर सेना में तैनात हैं और उन्होंने तरनतारन में पार्क एवेन्यू में कोठी बनाई है। वहां पर सरबजीत अपने 11 साल के बेटे के साथ रहती थीं।
विज्ञापन


सरबजीत अक्सर मायके में कई-कई दिन गुजारती थीं। इस दौरान पार्क एवेन्यू वाली कोठी की देखभाल के लिए उनका (सरबजीत का) बड़ा भाई बूटा सिंह आ जाता था। शुक्रवार रात को जसबीर छुट्टी लेकर घर पहुंचा। ड्राइंग रूम में खून से लथपथ पत्नी का शव देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शव के पास कुल्हाड़ी भी पड़ी थी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। डीएसपी बरजिंदर सिंह ने बताया कि डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौजवान की कस्सी से काट की हत्या

जलालाबाद के गांव खडूज में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने 25 वर्षीय नौजवान की कस्सी से वार कर हत्या कर दी है। थाना वैरोका पुलिस ने शनिवार को उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। थाना वैरोका पुलिस के सबइंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया कि जसपाल सिंह (25) पुत्र शिंदरपाल सिंह वासी गांव खडूज का रहने वाला है। आरोपी कुलविंदर सिंह और जसपाल के बीच पहले भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। शनिवार सुबह कुलविंदर ने कस्सी से वार करके जसपाल की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी कुलविंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

रेहड़ी चालक को मारकर झाड़ियों में फेंका शव

पटियाला के नाभा रोड पर शुक्रवार देर रात एक रेहड़ी चालक की अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। सेंच्युरी एनक्लेव पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान विजय कुमार (42) निवासी ग्रीन लहल कॉलोनी पासी रोड के तौर पर हुई है। मृतक के भाई नरेश कुमार ने बताया कि विजय नाभा रोड स्थित एक पैलेस के बाहर जूस की रेहड़ी लगाता है। शुक्रवार सुबह 9 बजे वह काम के लिए गया था। रात 9 बजे तक वह वापस न आया और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। इसके बाद परिवार ने तलाश शुरू की। परिजन करीब 11 बजे उस जगह पहुंचे, जहां विजय कुमार रेहड़ी लगाता था। आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण कुछ पता नहीं लगा। इसके बाद इस संबंधी सूचना पुलिस को दी गई। शनिवार सुबह आठ बजे पुलिस मौके पर पहुंची और झाड़ियों से शव ढूंढ़ निकाला। मृतक के भाई का कहना है कि विजय की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। डीएसपी सिटी टू मोहित अग्रवाल ने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed