फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two women from Punjab died in accident in Canada

कनाडा में हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आई कार, फरीदकोट की प्रभदीप कौर व मुक्तसर की जश्नप्रीत कौर की मौत

Sun, 17 Oct 2021 07:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर/फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर/फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Oct 2021 07:10 PM IST
सार

कनाडा में मालगाड़ी की चपेट में कार के आ जाने पर पंजाब की दो लड़कियों की जान चली गई। हादसा बरंपटन रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी कार को लगभग एक किमी तक घसीटते ले गई। कार चालक व एक अन्य लड़की घायल है। 

विज्ञापन
Two women from Punjab died in accident in Canada
मृतका जश्नप्रीत कौर और प्रभदीप कौर की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कनाडा के बरंपटन के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर हुए हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई। कार चालक को रेड सिग्नल नजर न आने के कारण क्रॉसिंग पर कार मालगाड़ी की चपेट में आ गई। इससे जहां दो लड़कियों की मौत हो गई, वहीं कार चालक समेत एक अन्य लड़की गंभीर रूप में घायल हो गई। 

विज्ञापन


मृतकों में एक लड़की मुक्तसर जिले के गांव राणीवाला व दूसरी फरीदकोट के गांव दीप सिंह वाला की है। यही नहीं घायल तीसरी लड़की भी मुक्तसर के गांव राणीवाला की निवासी है और मृतक लड़की की चचेरी बहन है। घायल चालक पटियाला का बताया जा रहा है। हादसे से गांव राणीवाला में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

 
जिले के गांव राणीवाला निवासी और मोहाली के सीआईए विंग में तैनात एएसआई गुरप्रताप सिंह ने बताया कि यह हादसा शनिवार रात को हुआ है। गुरप्रताप सिंह के अनुसार उसकी बेटी पालमप्रीत कौर, भतीजी जश्नप्रीत कौर दो अन्य लड़कियों के साथ कार में रात की ड्यूटी करने स्पेयर पार्ट्स फैक्टरी जा रहीं थीं। इसी दौरान बरंपटन के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर उनकी कार मालगाड़ी की चपेट में आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि कार चालक को रेलवे क्रासिंग पर रेड सिग्नल दिखाई नहीं पड़ा, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद घायलों को कनाडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी भतीजी जश्नप्रीत कौर (18) पुत्री राजविंदर सिंह और फरीदकोट के गांव दीप सिंह वाला की प्रभदीप कौर पुत्री जसकरण सिंह औलख को मृत घोषित कर दिया गया। 


उसकी बेटी पालमप्रीत कौर (21) और कार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। गुरप्रताप सिंह के अनुसार उसके भाई राजविंदर सिंह की बेटी जश्नप्रीत कौर कुछ माह पहले ही स्टडी वीजा पर कनाडा गई थी। हादसा इतना भयावह था कि मालगाड़ी कार को करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई। प्रभदीप कौर करीब एक साल एक माह पहले विवाह के बाद स्टडी वीजा पर कनाडा गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed