फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two real brothers operate robbery gang four accused arrested in Batala

सगे भाई चला रहे थे गिरोह: बटाला में डकैती की छह वारदातें... गन प्वाइंट पर करते थे लूट, चार बदमाश गिरफ्तार

Tue, 08 Apr 2025 05:40 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 08 Apr 2025 05:40 PM IST
सार

दो सगे भाइयों ने मिलकर डकैती गैंग बनाया था। आरोपियों ने आसपास के गांव के तीन और युवकों को शामिल कर बटाला में डकैती की छह वारदातें कर डाली। आरोपी गन प्वाइंट पर घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Two real brothers operate robbery gang four accused arrested in Batala
पुलिस हिरासत में चारों आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बटाला में गन प्वॉइंट पर लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। गिरोह में पांच बदमाश शामिल हैं, जिनमें से चार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और पांचवां आरोपी फरार है। जांच में सामने आया कि गिरोह में दो सगे भाई भी शामिल हैं, जो ग्रुप को ऑपरेट भी कर रहे थे। बदमाशों ने छह डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान जसविंदर सिंह निवासी गांव काले अमृतसर, आकाशदीप सिंह निवासी गांव दोलानंगल अमृतसर, अर्शदीप सिंह निवासी दोलानंगल अमृतसर, सनमदीप सिंह निवासी गांव दौलानंगल अमृतसर के रूप में हुई है। आकाशदीप और अर्शदीप सिंह दोनों भाई हैं। इस मामले में लवप्रीत सिंह निवासी सठियाल को भी नामजद किया है, जो फरार है। आरोपियों से एक पिस्टल 32 बोर, दो कारतूस, एक खिलौना पिस्तौल, तीन मोटरसाइकिल और दो मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


बटाला के एसपी गुरप्रताप सिंह सहोता ने बताया कि पुलिस ने 24 मार्च को बटाला में अमेजन डिलीवरी हब में हुई डकैती के मामले को ट्रेस कर लिया है। जब पुलिस ने इस डकैती को लेकर जांच शुरू की तो पता चला कि एक गिरोह के पांच लोगों ने उक्त डकैती डाली है, जो अमृतसर दिहाती के रहने वाले हैं। इस मामले में पुलिस की जांच टीम का गठन किया। टीम ने अपनी जांच के दौरान उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले छह माह में हुई छह डकैतियों में मुख्य तौर पर शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed