{"_id":"61a36bbb7057cc4a710574fa","slug":"two-friends-committed-suicide-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाह ने ली जान: विदेश जाने में असफल रहे फिरोजपुर के दो दोस्तों ने जहर पीया, अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चाह ने ली जान: विदेश जाने में असफल रहे फिरोजपुर के दो दोस्तों ने जहर पीया, अस्पताल में तोड़ा दम
Sun, 28 Nov 2021 05:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 28 Nov 2021 05:15 PM IST
सार
दोनों दोस्त विदेश जाने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने में जुटे हुए थे। दोनों ने विदेश जाकर कामकाज करने की ठान ली थी।
विज्ञापन
हरविंदर और लववीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
विदेश जाने की इच्छा पूरी नहीं होने पर दो दोस्तों ने जहरीली दवा निगल कर खुदकुशी कर ली। शनिवार को दोनों दोस्त जालंधर किसी एजेंट से मिलने गए थे, वहां से लौटने के बाद दोनों ने ये कदम उठाया है। यह घटना तलवंड़ी भाई में घटी है। थाना तलवंडी भाई पुलिस ने रविवार को पीड़ित परिवार के बयान पर मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुलदीप सिंह निवासी गांव वाड़ा जवाहर सिंह वाला, जिला फिरोजपुर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका भतीजा हरविंदर सिंह (20) और उसके भतीजे का दोस्त लववीर सिंह (20) पुत्र जुगराज सिंह निवासी गांव उगोके, जिला फिरोजपुर विदेश जाने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने में जुटे हुए थे। दोनों ने विदेश जाकर कामकाज करने की ठान ली थी।
विज्ञापन
दोनों शनिवार सुबह जालंधर ट्रेवल एजेंट के पास गए थे, वहां से लौटने के बाद शनिवार देर शाम को दोनों ने जहरीली वस्तु निगल ली। जिससे दोनों की तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई। पारिवारिक सदस्य दोनों को तलवंडी भाई के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां इनकी नाजुक हालत देख, इन्हें मुदकी स्थित एक अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने दोनों की चिंताजनक हालत देख फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया।
विज्ञापन
रविवार सुबह दोनों की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। हरविंदर तीन बहनों का इकलौता भाई है। जबकि लववीर के पिता की कुछेक साल पहले मौत हो गई थी। वह अपनी मां और बहन का अकेला सहारा था। थाना तलवंडी भाई के प्रभारी जसवंत सिंह के मुताबिक हरचंद सिंह के बयान पर बनती कानूनी कार्रवाई के तहत मामला दर्ज किया है। शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।