फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two cases registered in women harassment in Gurdaspur

अपनों का सितम: नाबालिग के साथ सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म, शादी में न जाने पर ससुरालियों ने बहू को पीटा

Mon, 06 Mar 2023 03:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 Mar 2023 03:26 PM IST
सार

गुरदासपुर के गांव शींह भट्टी में शादी में जाने से इनकार करने पर ससुर सहित पांच ने बहू को दस्ती हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया। थाना काहनूवान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Two cases registered in women harassment in Gurdaspur
क्राइम - फोटो : demo

विस्तार

गुरदासपुर में महिला उत्पीड़न के दो मामले सामने आए हैं। थाना भैणी मियां खां के तहत आते गांव में सौतेला पिता चार साल तक नाबालिगा के साथ दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने नाबालिग की मां के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


थाने के तहत आते गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पहली शादी जिला कपूरथला के निवासी के साथ हुई थी, जिससे उसका एक बेटा और एक बेटी हैं। उसका करीब 14 साल पहले पति के साथ तलाक हो गया था। साल 2015 में उसने आरोपी के साथ शादी कर ली। उसकी 15 वर्षीय बेटी ने उसे बताया कि आरोपी उसके साथ चार साल से दुष्कर्म कर रहा है। आरोपी इसे लेकर उसे धमकाता था कि किसी को बताने की स्थिति में वह उसकी मां और भाई को जान से मार डालेगा। इसलिए वह किसी को यह बात बताने से घबराती रही। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शादी में जाने से किया इनकार, ससुर सहित पांच ने बहू को पीटकर किया जख्मी
गुरदासपुर के गांव शींह भट्टी में शादी में जाने से इनकार करने पर ससुर सहित पांच ने बहू को दस्ती हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया। थाना काहनूवान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मनजीत कौर पत्नी शिवतार सिंह निवासी शींह भट्टी ने बताया कि उसके देवर रछपाल सिंह के बेटे गुरनाम सिंह की शादी थी। वह अपने ससुर बलविंदर सिंह के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर नाराज थी, इसलिए वह शादी में नहीं जाना चाहती थी। इसी रंजिश में आरोपी रछपाल सिंह, कुलजीत सिंह, बलविंदर सिंह, कुलविंदर कौर और निर्मल कौर ने दस्ती हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल भैणी मियां खां में दाखिल कराया गया है। जांच अधिकारी एएसआई सुरजन सिंह ने बताया कि आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed