फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Twelve People Injured in Accident at Pathankot of Punjab

पंजाब में हादसा: बेकाबू ट्रॉले ने तीन कारों, बस और बाइक को मारी टक्कर, 15 दिन के नवजात समेत 12 लोग घायल 

Mon, 23 Aug 2021 03:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 Aug 2021 03:39 PM IST
सार

राजस्थान नंबर का ट्राला डमटाल की पहाड़ियों से उतरा था। तेज रफ्तार से आ रहा ट्रॉला अचानक बेकाबू हो गया। सबसे पहले उसने हिमाचल के ज्वाला जी के रहने वाले दंपती की कार को टक्कर मार दी। कार सवार कमल किशोर और उनकी पत्नी बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
Twelve People Injured in Accident at Pathankot of Punjab
पठानकोट हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चक्की पुल के पास एक बेकाबू ट्रॉले ने बस समेत आधा दर्जन वाहनों को चपेट में ले लिया। हादसे में 15 दिन के नवजात समेत 12 लोग घायल हो गए। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद चालक, ट्रॉला वहीं छोड़कर फरार हो गया। हालांकि, कुछ समय बाद ड्राइवर ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन


घायलों को पठानकोट के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। वाहनों के टकराने से वहां चीख-पुकार मच गई। वहां, अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार से लोगों ने भारी मशक्कत से 15 दिन के नवजात, तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को बाहर निकाला। थाना-2 पुलिस के अलावा डीएसपी सिटी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


राजस्थान नंबर का ट्रॉला डमटाल की पहाड़ियों से उतर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्राला बेकाबू हो गया। सबसे पहले उसने हिमाचल के ज्वाला जी के रहने वाले दंपती की कार को टक्कर मार दी। कार में सवार कमल किशोर और उनकी पत्नी को चोट नहीं आई। उसके बाद एक अन्य कार को टक्कर मारी, जिसमें दिल्ली निवासी लोग सवार थे। चालक ने तेजी से कार को एक तरफ कर अपनी और अन्य सवारियों की जान बचाई लेकिन तेज रफ्तार ट्रॉले ने हिमाचल की बस को टक्कर मारी दी, इससे चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। हालांकि, सभी सवारियां सुरक्षित हैं फिर ट्रॉला एक ऑटो और बाइक को टक्कर मारता हुआ एक कार पर चढ़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार को ट्रॉले ने 50 मीटर तक घसीटा और रुक गया। कार में हिमाचल के भदरोआ निवासी परिवार था, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण स्थानीय लोगों ने ट्रॉले को धक्का देकर कार को बाहर निकाला और फिर चकनाचूर कार से 15 दिन के नवजात समेत पांच लोगों को बाहर निकाला। सभी लोगों को चोट आई है, जिनका उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 

यह हुए घायल
हादसे में बाइक सवार मोहल्ला आनंदपुर निवासी साहिल, उसका दोस्त टिंकू, नूरपूर निवासी सोहन लाल, अनेड़ निवासी अंजू बाला, कार सवार परिवार में गगन पठानिया, पत्नी आरती, साली विशाली, मां प्रेम लता, 15 दिन का नवजात, ऑटो चालक कच्चे क्वार्टर निवासी मदन लाल, ऑटो में बैठी महिला नूरपूर निवासी शम्मा कुमारी, सैली कुलिया निवासी सुरिंद्र कुमार घायल हैं। 


उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इसके अलावा कुछ लोगों को निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। थाना-2 प्रभारी दविंदर प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ट्रॉला के बेकाबू होने का कारण पता लगाया जाएगा। इसके अलावा घायलों को अस्पतालों में पहुंचा दिया गया है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed