{"_id":"606851c68ebc3e8d1c768526","slug":"three-drug-smugglers-arrested-by-hoshiarpur-police-in-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : पाकिस्तान से ला रहे थे 8 किलो हेरोइन, तिहाड़ जेल में बंद खालिस्तानी आतंकी के भांजे समेत तीन काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब : पाकिस्तान से ला रहे थे 8 किलो हेरोइन, तिहाड़ जेल में बंद खालिस्तानी आतंकी के भांजे समेत तीन काबू
Sat, 03 Apr 2021 05:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 03 Apr 2021 05:00 PM IST
सार
- 20 लाख की ड्रग मनी, 5 किलो चूरापोस्त समेत तीन और शातिर गिरफ्तार
- जम्मू-कश्मीर से नशा लाकर पंजाब में सप्लाई करते थे आरोपी
विज्ञापन
होशियारपुर में आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसएसपी माहल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
होशियारपुर पुलिस ने पाकिस्तान से आई 8 किलो हेरोइन के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामले का मुख्य आरोपी तिहाड़ जेल में बंद खालिस्तानी आतंकी दया सिंह लाहौरिया का भांजा बताया जा रहा है। वहीं एक अन्य मामले में जम्मू-कश्मीर से चूरापोस्त लाकर पंजाब में बेचने वाले गिरोह के तीन शातिरों को 20 लाख की ड्रग मनी और 5 किलो चूरा पोस्त के साथ दबोचा गया है।
विज्ञापन
एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि होशियारपुर पुलिस ने 8 किलो हेरोइन के साथ बरनाला और पटियाला निवासी 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खी निवासी ग्राम चन्ननवाल थाना महलकलां बरनाला, मनप्रीत सिंह उर्फ काला और जगदीप सिंह उर्फ सोनी निवासी बलवेड़ा थाना सदर पटियाला के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
मामले का मुख्य आरोपी सुखविंदर तिहाड़ जेल में बंद खालिस्तानी आतंकी दया सिंह लाहौरिया का भांजा है। वह 2007 में सिधवां बेट में 6 किलो हेरोइन और 4 पिस्तौल के साथ पकड़ा गया था। 2019 में जमानत पर बाहर आया था। उसके खिलाफ पहले भी नशा तस्करी, हथियार और आरडीएक्स की बरामदगी संबंधी दिल्ली व रोपड़ में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
ऐसे गिरफ्त में आए आरोपी
एसएसपी ने बताया कि एसपी इन्वेस्टिगेशन आरपीएस संधू की देखरेख में शुक्रवार रात 11:30 बजे माहिलपुर के पास फगवाड़ा रोड पर गांव ठुआना के पास विशेष नाका लगाया गया था। उन्हें सूचना मिली कि कुछ नशा तस्कर जम्मू कश्मीर से बड़ी मात्रा में हेरोइन एक गाड़ी में छुपाकर ला रहे हैं।
सूचना पर हरियाणा नंबर की एक गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया। गहनता से जांच करने पर गाड़ी के रेडिएटर के पास बनाए गए एक गुप्त स्थान से हेरोइन के 8 पैकेट मिले जिनमें आठ किलो हेरोइन थी। पुलिस ने गाड़ी में सवार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले के बारे में एसएसपी माहल ने बताया कि सूचना के आधार पर गरना साहिब के पास विशेष नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। गाड़ी की स्टेपनी से 20 लाख की ड्रग मनी और डिग्गी में मैट के नीचे से पांच किलो चूरापोस्त बरामद हुई।
आरोपियों की पहचान सुरिंदर सिंह उर्फ शिंदा, फु्म्मण सिंह उर्फ काली और शिंदरपाल सिंह उर्फ शिंदा तीनों निवासी थाना बिलगा के अधीन गांव बुर्ज हसन, जिला जालंधर के तौर पर की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उक्त राशि उन्होंने मादक पदार्थ बेचकर एकत्रित की थी। पांच किलो चूरापोस्त बेचने के बाद वह उक्त सारी रकम लेकर श्रीनगर जाने के लिए निकले थे।