{"_id":"63da8ce021ab8227ca0fc218","slug":"three-arrested-including-aap-leader-with-six-pistols-and-22-cartridges-in-punjab-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: छह पिस्तौल व 22 कारतूस के साथ आप नेता सहित तीन काबू, खन्ना पुलिस को मिली सफलता, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: छह पिस्तौल व 22 कारतूस के साथ आप नेता सहित तीन काबू, खन्ना पुलिस को मिली सफलता, मामला दर्ज
Wed, 01 Feb 2023 09:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 01 Feb 2023 09:31 PM IST
सार
आरोपियों के पास से दो गाड़ियां भी बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार तीन सदस्यों में दीपक गोयल आम आदमी पार्टी का युवा नेता है। एक साल पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ था। वह पार्टी के लिए राजनीतिक काम भी कर रहा था।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते एसएसपी खन्ना।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जिला खन्ना की मलौद पुलिस ने आर्म एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी आकाशदीप सिंह निवासी अहमदगढ़, परमिंदर सिंह निवासी सहारन माजरा व दीपक गोयल निवासी (मलौद) जिला लुधियाना को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 6 अवैध पिस्तौल, 22 राउंड व 2 गाड़ियां बरामद कर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इस बात का खुलासा पुलिस जिला खन्ना के एसएसपी हरीश दाम्यिा ओमप्रकाश ने किया। एसएसपी ने बताया कि मलौद पुलिस ने गणतंत्र दिवस के दिन मलौद जीटी रोड पर नाकाबंदी की हुई थी कि एक सफेद रंग की गाड़ी नाके पर आकर रुकी जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो आरोपी आकाशदीप सिंह निवासी अहमदगढ़ जिला मालेरकोटला की गाड़ी से एक ग्लॉक पिस्तौल (जो यूनिक होती वह सिर्फ पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास होती है)। उसे हथियारों सहित मौके पर ही गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आकाशदीप सिंह ने बताया कि आरोपी परमिंदर सिंह निवासी सहारन माजरा (मलौद) के कहने पर वह उसके साथी से हथियार लेकर आता था, पुलिस ने उसी वक्त दबिश देकर आरोपी परमिंदर सिंह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
जब परमिंदर सिंह से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका साथी दीपक गोयल निवासी मलौद जिसके पास अभी भी भारी मात्रा में हथियार पड़े हैं अगर आप अभी दबिश करें तो उसे पकड़ सकते हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी दीपक गोयल को 31 जनवरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल 32 बोर, दो मैगजीन, 4 देसी कट्टे 315 बोर, दो मैगजीन व 21 रौंद बरामद कर मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार तीन सदस्यों में दीपक गोयल आम आदमी पार्टी का युवा नेता है, जो एक साल पहले चंडीगढ़ में आप प्रभारी जरनैल सिंह और विधायक मनविंदर सिंह गियासपुरा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुआ था। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह एक साल पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ था।
वह पार्टी के लिए राजनीतिक काम भी कर रहा था। एसएसपी बे बताया कि आरोपी आकाशदीप सिंह व परमिंदर सिंह पर पहले भी जिला मालेरकोटला व जिला लुधियाना में भी आर्म एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।