फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Thieves broke into Dhaba near main gate of Indian Air Force Center Halwara

Punjab: एयरफोर्स स्टेशन हलवारा के मुख्य द्वार से सटे ढाबे में चोरी, 10 मीटर की दूरी पर 24 घंटे रहती है चौकसी

Thu, 11 May 2023 03:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 May 2023 03:41 PM IST
सार

हलवारा के वायु सेना केंद्र के इस मुख्य द्वार के सामने स्थित दिल्ली हेयर कटिंग सैलून से चोर इन्वर्टर बैटरी और अन्य सामान चुरा कर ले गए थे। चोर दीवार से कुछ दूर खडे़ ट्राला के नए टायर भी उतार कर ले गए थे।

विज्ञापन
Thieves broke into Dhaba near main gate of Indian Air Force Center Halwara
चोरी

विस्तार

भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा के मुख्य द्वार से सटे भोले दा ढाबा में बुधवार रात चोरों ने सेंध लगा दी और गल्ले में रखे 20 हजार रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। चोर ढाबे से कुछ खाने-पीने का सामान भी ले गए। मामला वायु सेना केंद्र के मुख्य द्वार के साथ चोरी होने से जुटा है, जिसके चलते खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी सक्रिय हुए और जांच में जुट गए। 
विज्ञापन


लुधियाना बठिंडा राजमार्ग पर थ्री लेयर सुरक्षा वाले हलवारा वायु सेना केंद्र के मुख्य द्वार के चारों तरफ अत्याधुनिक सीसीटीवी और दुनिया के हाई टेक हथियारों से लैस जवान 24 घंटे तैनात रहते हैं। सेना केंद्र के मुख्य द्वार से महज 5-10 मीटर की दूरी पर चोर अपना काम कर गए और सारे सुरक्षा इंतजाम धरे रह गए। इसी द्वार से ही सभी वीवीआईपी मूवमेंट होती हैं।
विज्ञापन


ढाबे के मालिक गुरजंट सिंह हलवारा ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे काम निपटा कर घर चले गए। सुबह साढ़े पांच बजे आकर ढाबा खोला तो दाईं तरफ की दीवार करीब 4 फुट टूटी हुई थी। चोर यहीं से अंदर दाखिल हुए और घटना को अंजाम देकर फरार भी हो गए। गल्ले से 20 हजार रुपये और कुछ खाने-पीने का सामान गायब था। गुरजंट सिंह ने बताया कि उन्होंने सेना सुरक्षा बल को चोरी की सूचना दे दी है। थाना सुधार में भी लिखित शिकायत दर्ज करवा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि वायु सेना केंद्र के इस मुख्य द्वार के सामने स्थित दिल्ली हेयर कटिंग सैलून से चोर इन्वर्टर बैटरी और अन्य सामान चुरा कर ले गए थे। चोर दीवार से कुछ दूर खडे़ ट्राला के नए टायर भी उतार कर ले गए थे। इसके अलावा भी चोर सेना और पुलिस को चुनौती देते हुए आसपास चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। 


थाना सुधार के प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है, जांच शुरू कर दी है। आरोपी बहुत जल्द गिरफ्त में होंगे। गौरतलब है कि अमृतसर में बम ब्लास्ट की घटनाओं के चलते पूरे पंजाब में पुलिस हाई अलर्ट पर है। विशेष जगहों पर तो खास सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में चोरों का वायु सेना केंद्र से सटे ढाबे पर धावा बोलना सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलना वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed