फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Theft of gold jewellery and cash from house in muktsar

Muktsar: बेटी की शादी के लिए पैलेस गया था परिवार, विदाई कर घर लौटा तो उड़े होश; 13 लाख नकदी-सोने का सेट चोरी

Mon, 21 Apr 2025 02:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 21 Apr 2025 02:55 PM IST
सार

नारंग काॅलोनी निवासी परिवार बेटी के शादी समारोह में व्यस्त था। पैलेस से बेटी को विदा करने के बाद जब सभी लोग घर लौटे तो देखा कि घर में चोरी हो चुकी थी। 

विज्ञापन
Theft of gold jewellery and cash from house in muktsar
वारदात की जानकारी देते पीड़ित - फोटो : संवाद

विस्तार

मुक्तसर की नारंग कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार के सदस्य बेटी की शादी के लिए पैलेस गए थे। बेटी के बाद विदाई कर जैसे ही सुबह घर लौटे तो उनके होश उड़ गए। परिवार बेटी के विवाह समारोह में लगा हुआ था, तो पीछे से चोरों ने घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला और पारिवारिक सदस्यों की गैरमौजूदगी का फायदा उठा 13 लाख रुपये नकदी और ढाई तोले सोने का सैट ले उड़े।
विज्ञापन


घर के मालिक हरविंदर सिंह अरोड़ा ने बताया कि वे कोटकपूरा रोड बाइपास पर दूध डेयरी की दुकान चलाता है। रविवार की रात को उसकी बेटी की शादी थी और शहर के एक पैलेस बुक किया हुआ था। पूरा परिवार घर को ताला लगा पैलेस में शादी समारोह में व्यस्त था। पैलेस में बारात आई और सभी रस्में पूरी करने के बाद तड़के बेटी की डोली रवाना करने के बाद जब सभी लोग घर लौटे तो देखा कि घर के ताले टूटे पड़े थे। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी भी खुली पड़ी थी। अलमारी को चेक करने पर उसमें रखा ढाई तोले सोने का सेट, बालियां तथा 13 लाख रुपये की नकदी गायब थी। उन्हें संदेह है कि चोरी किसी जानकार ने की है। 
विज्ञापन




पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि चोरी हुआ सोने का सेट नवविवाहित बेटी को देना था। उधर, घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी प्रभारी जसकरणदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पहुंचे और घर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। बेटी के विवाह को लेकर परिवार जितना खुश था, चोरी की वारदात से उतना दुखी हो उठा है। पारिवारिक सदस्यों द्वारा पुलिस प्रशासन से चोर की जल्द तलाश कर उनके रुपये और सामान की रिकवरी करने की मांग की है। थाना सिटी प्रभारी जसकरणदीप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी चेक किए हैं। जल्द ही चोर की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed