फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   theft of gold from house in abohar

Punjab: आंगन में कूलर लगाकर सोया था परिवार, दीवार फांदकर घर में घुसे चोर ले उड़े 40 तोले सोना

Wed, 07 Aug 2024 02:23 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 07 Aug 2024 02:23 PM IST
सार

भंगाला निवासी कुलदीप सिंह और हरदीप सिंह ने बताया कि उनका परिवार एक ही घर में रहता है। वे कुल सात सदस्य हैं। मंगलवार रात पूरा परिवार आंगन में कूलर लगाकर सोया हुआ था। सुबह उठे तो पता चला कि चोरी हो गई।
 

विज्ञापन
theft of gold from house in abohar
अबोहर में घर से सोने की चोरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

अबोहर के गांव भंगाला में मंगलवार रात चोरों ने एक घर में घुसकर करीब 40 तोले सोना चुरा लिया। सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहंची और जांच शुरू की। 
विज्ञापन


भंगाला निवासी कुलदीप सिंह और हरदीप सिंह ने बताया कि उनका परिवार एक ही घर में रहता है। वे कुल सात सदस्य हैं। मंगलवार रात पूरा परिवार आंगन में कूलर लगाकर सोया हुआ था। सुबह वे रोजाना से कुछ देर से उठे और उनकी आंखों में भी नींद थी। 
विज्ञापन


उन्होंने देखा कि उनके कमरों के ताले खुले थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि कमरे में रखी अलमारियों से करीब 40 तोले सोना और 5-6 हजार की नगदी गायब थी। यह सोना सास बहू का संभाल कर रखा हुआ था जिसे चोर चुरा ले गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर डाग स्कवायड की टीम और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। उनके अनुसार घर में 4-5 लोगों के दीवार फांदकर घुसने के सुराग मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि शायद चोरों ने कूलर के पानी में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया जिससे परिवार वाले उठ ही नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed