{"_id":"6763d72d853199362f069d31","slug":"theft-in-shops-in-kapurthala-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: रात ढाई बजे आए चोर, ठंड लगी तो चुराई दो जैकेट, बाकी सामान पर किया हाथ साफ, सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kapurthala: रात ढाई बजे आए चोर, ठंड लगी तो चुराई दो जैकेट, बाकी सामान पर किया हाथ साफ, सीसीटीवी में कैद
Thu, 19 Dec 2024 01:50 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:50 PM IST
सार
सीसीटीवी में रात 2 बजकर 36 मिनट पर कंबल ओढ़े तीन चोर एक बाइक पर सवार होते आते दिखाई दिए हैं, जिन्होंने चंद मिनटों में शटर उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
दुकानों में चोरी
- फोटो : संवाद
विस्तार
रात 2 बजकर 36 मिनट पर आए चोर ठंड से ठिठुरे तो शर्मा गारमेंटस की दुकान का शटर उठाकर दो जैकेट चुराई। फिर दो बाजार में इसी तरह तीन दुकानों के शटर तोड़कर सामान पर हाथ साफ किया। ये वारदात सुल्तानपुर लोधी के झटकईयां बाजार व सदर बाजार की हैं, जहां पर देर रात बाइक पर सवार होकर कंबल ओढ़े आए तीन चोर सीसीटीवी में कैद हुए हैं।
थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर लोधी के सदर व झटकईयां बाजार में देर रात ढाई बजे चोरों ने तीन दुकानों के शटर तोड़कर नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात समीप लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
सीसीटीवी में रात 2 बजकर 36 मिनट पर कंबल ओढ़े तीन चोर एक बाइक पर सवार होते आते दिखाई दिए हैं, जिन्होंने चंद मिनटों में शटर उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जम्मू करियाना स्टोर के मालिक जसबीर सिंह के अनुसार उनकी दुकान से करीब सात हजार रुपये, अतुल करियाना स्टोर के मालिक अतुल अरोड़ा के अनुसार करीब 40 हजार रुपये, मनियारी स्टोर के मालिक दीपक मोगला के अनुसार करीब 60 हजार रुपये का सामान, नकदी व रेजगारी और शर्मा गारमेंटस के मालिक मदन मोहन शर्मा के अनुसार पांच हजार रुपये कीमत की जैकेटें चोरी हुई हैं।
विज्ञापन
चोरों ने करियाना, मनियारी व गारमेंटस शॉप को निशाना बनाकर घर की जरूरतों के सामान पर हाथ साफ किया है। थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी गई है। चोरों ने दुकानों से रेजगारी-नकदी चुराई है। एक दुकान से दो जैकेट चोरी की हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।