फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Theft at house of Kapurthala family who went to Delhi for marriage

Punjab: दिल्ली में शादी में व्यस्त था परिवार, कपूरथला लौटे तो घर का हाल देख फटी रह गई आंखें... हो चुका था कांड

Tue, 25 Mar 2025 07:15 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 25 Mar 2025 07:15 PM IST
सार

पंजाब से दिल्ली में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए कपूरथला का एक परिवार गया हुआ था। परिवार के लोग शादी से वापस कपूरथला लौटे तो घर की हालत देख सन्न रह गए। 

विज्ञापन
Theft at house of Kapurthala family who went to Delhi for marriage
घर के अंदर बिखरा सामान। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कपूरथला से एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली गया था। परिवार के लोग दिल्ली में अपने किसी परिचित के शादी में शरीक होने गए थे। वहां से लौटे तो घर का हाल देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी गायब थी। चोरों ने परिवार के घर पर न होने का फायदा उठाया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना कपूरथला के मोहल्ला प्रीत नगर की है।
विज्ञापन


वहीं, चोरी घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। इसकी पुष्टि डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने की है।  
विज्ञापन


पीड़ित हरदीप सिंह निवासी प्रीत नगर ने बताया कि वह शनिवार को परिवार सहित दिल्ली में किसी रिश्तेदार के शादी समारोह में गए हुए थे। शादी समारोह से जब वापस आकर देखा तो रसोई की ग्रिल टूटी हुई थी और घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। हरदीप सिंह ने यह भी बताया कि उनके घर में पड़ी सभी अलमारियों के ताले तोड़कर सारा सामान बाहर पड़ा था। उनके घर से दो तोले की एक गोल्ड चेन, सोने के टॉप्स, एक अंगूठी तथा कुछ चांदी के गहने चोरी हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की सूचना थाना सिटी की पुलिस को भी दे दी गई है। जिसके बाद पीसीआर की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थाना सिटी के एसएचओ बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम चोरों की पहचान के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed