फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Theft at Former Union Minister Santosh Chaudhary's Hoshiarpur Residence Thieves Steal Taps

Hoshiarpur: पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष चौधरी के घर चोरी, बाथरूम से नल और फिंटिग्स ले गए चोर

Thu, 21 May 2026 02:04 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 21 May 2026 02:04 PM IST
सार

घर के बाथरूमों में भारी तोड़फोड़ की गई थी। बाथरूम में लगे नल और अन्य फिटिंग्स चोरी कर लिए गए थे।  

विज्ञापन
Theft at Former Union Minister Santosh Chaudhary's Hoshiarpur Residence Thieves Steal Taps
बाथरूम से नल चोरी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष चौधरी के होशियारपुर-जालंधर रोड पर पिपलांवाला इलाके में स्थित घर को चोरों ने निशाना बनाया।
विज्ञापन




संतोष चौधरी ने बताया कि वह घर में अकेली रहती हैं तथा वर्ष 2022 में पंजाब में नई सरकार बनने के बाद उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी। उन्होंने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे वे जालंधर गई थीं और शाम करीब 7:30 बजे वापस लौटीं। जब वह घर के मुख्य दरवाजे का ताला खोलने लगीं तो उन्होंने पाया कि ताला टूटा हुआ था।

उन्होंने बताया कि जब वह अपने ड्राइवर और नौकर के साथ घर के अंदर दाखिल हुईं तो देखा कि घर के बाथरूमों में भारी तोड़फोड़ की गई थी। बाथरूम में लगे नल और अन्य फिटिंग्स चोरी कर लिए गए थे। चोरों ने बाथरूम और फिटिंग्स को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी प्रकार की तोड़फोड़ पहली मंजिल पर बने दो अन्य बाथरूमों में भी पाई गई।
विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस चोरी से हुए नुकसान का आकलन करने और आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed