फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Tarntaran firing AAP Sarpanch associate transaction dispute one injured

Tarntaran: नाै साल पुराने लेनदेन के विवाद में आप सरपंच के साथी ने की फायरिंग, एक युवक जख्मी

Fri, 20 Dec 2024 03:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Dec 2024 03:22 PM IST
सार

हरीश के परिवार का आम आदमी पार्टी (आप) के सरपंच सुखदेव सोनी के साथ पैसे के लेनदेन को विवाद चल रहा था। विवाद 9 साल पुराना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Tarntaran firing AAP Sarpanch associate transaction dispute one injured
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

तरनतारन में पैसे के लेनदेन की वजह से गोली चलने का मामला सामने आया है। गोली चलाने का आरोपी आम आदमी पार्टी के सरपंच का बेहद करीबी साथी है। घटनाक्रम के दौरान सरपंच भी शामिल था। मामला तरनतारन के कस्बा खालड़ा का है। खून से लथपथ घायल हरीश नामक युवक को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि घायल की हालत काफी चिंताजनक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, हरीश के परिवार का आम आदमी पार्टी (आप) के सरपंच सुखदेव सोनी के साथ पैसे के लेनदेन को विवाद चल रहा था। विवाद 9 साल पुराना बताया जा रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। सरपंच पर पूर्व में भी जान से मारने की धमकी का आरोप लगा है। पुलिस के पास शिकायत होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

विज्ञापन

कैसे दिया वारदात को अंजाम

देर रात सरपंच तथा उसका एक गैंगस्टर साथी कार में बैठकर आए। साथ में कुछ अन्य बदमाश भी हथियार से लैस थे। हरीश को घर से ही पकड़ कर कार में ले गए। हरीश ने अपने आपको छुड़वाने का प्रयास किया तो सरपंच के कहने पर उसके गैंगस्टर साथी ने गोली चला दी, जो हरीश को लग गई। इतनी देर में लोग जमा हो गए। बड़ी मुश्किल से हरीश को वहां से बाहर निकाल सरकारी अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालत चिंताजनक होने की वजह से अमृतसर रेफर कर दिया। 

अमृतसर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। खून का बहाव अधिक होने की वजह से हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने लगभग आधा दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज करने की पुष्टि की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed