फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Shots Fired Outside Jeweler's House in Jalandhar's Posh Chhoti Baradari Area; Police Scrutinizing CCTV Footage

Punjab: जालंधर के पॉश इलाके छोटी बारादरी में ज्वेलर के घर के बाहर चलीं गोलियां, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

Sun, 17 May 2026 12:41 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Naveen Updated Sun, 17 May 2026 12:41 PM IST
सार

गुरदियाल सिंह कांडा रात को खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आए हमलावरों ने अचानक उन पर फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 5 राउंड फायर किए गए।

विज्ञापन
Shots Fired Outside Jeweler's House in Jalandhar's Posh Chhoti Baradari Area; Police Scrutinizing CCTV Footage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर के पॉश इलाके छोटी बारादरी पार्ट-1 में देर रात उस समय दहशत फैल गई जब बाइक सवार युवकों ने एक ज्वेलर के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना 325 छोटी बारादरी पार्ट-1 स्थित ज्वेलर गुरदियाल सिंह कांडा (84) के घर के बाहर हुई। गोलियों की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुरदियाल सिंह कांडा रात को खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आए हमलावरों ने अचानक उन पर फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 5 राउंड फायर किए गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश समेत कई एंगल से मामले की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed