फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Serial Killer Arrested by Ropar Police

पंजाब में 'गे' सीरियल किलर गिरफ्तार: संबंध बनाकर पैसे न देने वाले मर्दों की लेता था जान... फिर करता था ये काम

Tue, 24 Dec 2024 08:13 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 24 Dec 2024 08:13 AM IST
सार

आरोपी राम सरूप उर्फ सोढी ने पुलिस के सामने करीब 10 से ज्यादा वारदात कबूली हैं।  आरोपी नशे का आदी है। इसी के चलते उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया था। उसके तीन बच्चे हैं।

विज्ञापन
Serial Killer Arrested by Ropar Police
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

रोपड़ पुलिस ने 10 से भी ज्यादा कत्ल करने वाले सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी गे है और सड़क पर आने जाने वाले लोग ही उसका शिकार होते थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले युवकों के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसके बाद उनसे लूटपाट करता और फिर कत्ल कर देता था। 
विज्ञापन

रोपड़ के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने प्रेस कांन्फ्रेस कर बताया कि आरोपी राम सरूप उर्फ सोढी ने कीरतपुर साहिब नजदीक मौड़ा टोल प्लाजा के पास एक वारदात को अंजाम दिया गया था। रोपड़ जिला में तीन कत्ल की वारदातें पुलिस के लिए गले की हड्डी बन चुकी थीं। राम सरूप के हत्थे चढ़ते ही तीनों वारदातें ट्रेस हुई और पूछताछ में आरोपी ने 10 से ज्यादा लोगों की हत्या की बात कबूली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे का आदी है आरोपी

एसएसपी ने बताया कि आरोपी रोपड़, फतेहगढ़ साहिब तथा होशियारपुर जिलों में वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी सोढी ने बताया कि मृतक हरप्रीत उर्फ सन्नी ने पहले उसके साथ संबंध बनाए। फिर उसे पैसे देने से इनकार कर दिया। इसपर दोनों में झगड़ा हुआ और उसने हरप्रीत की हत्या कर दी। इसी तरह उसने सभी वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है जिस वजह से घरवालों ने उसे दो साल पहले घर से निकाल दिया था। आरोपी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं।

पैर छूकर मांगता था माफी

आरोपी ने कहा कि उसने कई वारदातें की हैं जिनमें से कई उसे याद भी नहीं है। कत्ल करने के बाद उसे पछतावा होता था और वह शव के पैर छूकर माफी मांगता था। आरोपी ने बताया कि उसने नशे के बाद ही सारी वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed