पंजाब: पहली पत्नी से तलाक लिए बिना रचा रहा था दूसरी शादी, विदाई के समय मचा हंगामा
हंगामा करने वाली युवती ने बताया कि दूल्हा उसका पति है और एक बच्ची का पिता है। इतना सुनते ही वधू पक्ष ने पुलिस को सूचित कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर निवासी एक युवक ने पहली पत्नी से बगैर तलाक लिए दूसरी शादी रचा ली। विदाई के समय पहली पत्नी बच्ची के साथ मौके पर पहुंच गई और हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की।
रेल कोच फैक्टरी के कम्यूनिटी हॉल में आरसीएफ निवासी एक व्यक्ति की बेटी की शादी थी। बारात जालंधर के प्रीत नगर से आई थी। सुबह युवक-युवती ने फेरे लिए। शाम को विदाई के समय अचानक एक महिला अपनी बेटी के साथ विवाह स्थल पर पहुंच गई और हंगामा कर दिया।
हंगामा करने वाली युवती ने बताया कि दूल्हा उसका पति है और एक बच्ची का पिता है। इतना सुनते ही वधू पक्ष ने पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर मौजूद सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान दूल्हे ने कबूला कि उसकी पहली शादी 2009 में हुई थी, लेकिन सात साल से वह अलग रह रहा था। उसका पहली पत्नी से अभी तक तलाक नहीं हुआ है। डीएसपी सुल्तानपुर लोधी सरवन सिंह बल ने बताया कि वधू पक्ष की शिकायत के बाद दूल्हे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जो भी उचित कार्रवाई होगी, अमल में लाई जाएगी।
गुरदासपुर: दहेज के लिए विवाहिता को तंग करने के आरोप में पति नामजद
विवाहिता को दहेज की खातिर परेशान करने के आरोप में थाना पुराना शाला की पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अमनदीप कौर पुत्री राम सिंह वासी छीना बेट ने बताया कि उसकी शादी 5 मार्च 2021 को दलेर सिंह पुत्र सज्जन सिंह वासी बुधो बरकत तहसील दसूहा जिला होशियारपुर के साथ हुई थी। शादी से पहले लड़के के परिवार ने उसके पिता से छह लाख रुपये जमीन खरीदने के लिए उधार लिए थे। जब लड़की के पिता ने वह पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने अमनदीप कौर को दहेज की खातिर तंग करना शुरू कर दिया और 4 मई को आरोपी पति दलेर सिंह उसे मायके घर छोड़ आया और बाद में लेने नहीं गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि आरोपी पति दलेर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।