फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Rs 9.74 lakh cash looted from State Bank of India ATM in Jagraon

वारदात: गैस कटर से काटा एसबीआई का एटीएम, 9.74 लाख रुपये उड़ाए, सीसीटीवी कैमरे पर किया स्प्रे

Fri, 12 Nov 2021 04:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव/लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव/लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 12 Nov 2021 04:53 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने इस घटना को अंजाम देने के पहले कैमरे पर काले रंग का स्प्रे कर दिया था। इसलिए आसपास लगे कैमरों से उनकी पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
Rs 9.74 lakh cash looted from State Bank of India ATM in Jagraon
जगरांव में एटीएम काटकर नकदी चोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में जगरांव के गांव सवदी कला से गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम गैस कटर से काटकर 9.74 लाख रुपये की नकदी चुरा ली। चोरों ने घटना को अंजाम देने से पहले एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे पर काले रंग का स्प्रे कर दिया, ताकि उनकी पहचान उजागर न हो सके। घटना की जानकारी वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दी। इसके तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल लग रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। 

विज्ञापन


एसपी डी बलविंदर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को काबू करने के लिए डॉग स्क्वॉड की सहायता ली जा रही है। हालांकि आरोपियों ने इस घटना को अंजाम देने के पहले कैमरे पर काले रंग का स्प्रे कर दिया था। इसलिए आसपास लगे कैमरों से उनकी पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस के हाथ आरोपियों की पहचान के संबंध में कोई सुराग नहीं लगा है। बैंक मैनेजर पंकज कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर रात स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के गांव सवदी कला स्थित एटीएम को अज्ञात चोरों ने गैस कटर से काटकर 9.47 लाख रुपये की नकदी चुरा ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed