{"_id":"672b8e93b5c0bed2600df613","slug":"punjab-youth-murdered-in-transaction-of-rs-40-thousand-case-against-couple-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: 40 हजार के लेनदेन में युवक की हत्या, दंपती पर केस, उधार दिए पैसे मांगने पर हुआ था विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: 40 हजार के लेनदेन में युवक की हत्या, दंपती पर केस, उधार दिए पैसे मांगने पर हुआ था विवाद
Wed, 06 Nov 2024 09:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बेगोवाल, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेगोवाल, कपूरथला (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 06 Nov 2024 09:13 PM IST
सार
तेजधार हथियार से सिर पर कई वार करके जख्मी किया गया। पैसे लेने के दौरान हुए झगड़े में घायल हुए युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक की हत्या।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कपूरथला के बेगोवाल क्षेत्र में उधार दिए 40 हजार रुपये वापस मांगने पर युवक का कत्ल कर दिया गया। थाना बेगोवाल की पुलिस ने दंपति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना बेगोवाल की पुलिस को दिए बयान में कुलवंत सिंह निवासी गांव नंगल लुबाना ने बताया कि वह आर्मी से रिटायर हुआ है। अब वह गांव में खेती करता है। उसका भतीजा मनप्रीत सिंह निवासी नंगल लुबाना भी गांव में खेतीबाड़ी करता है और उससे दिल की हर बात साझा करता था।
विज्ञापन
उसके भतीजे ने उसे लगभग दो माह पहले बताया कि उसने गुरप्रीत सिंह को 40 हजार रुपये उधार दिए थे। यह रकम उसने गुरप्रीत सिंह से कई बार मांगी, लेकिन वह पैसे वापस नहीं कर रहा। इसका लिखित में समझौता भी हुआ था। उसने बताया कि एक नवंबर को उसका भतीजा मनप्रीत सिंह शाम को उसके पास आया।
विज्ञापन
उसके कहने पर वह और उसका भतीजा मनप्रीत सिंह पैसों की बात करने के लिए गुरप्रीत सिंह के घर जा रहे थे। इसी दौरान गुरप्रीत सिंह और उसकी पत्नी रमनप्रीत कौर घर से थोड़ा पीछे गली में ही मिल गए तो मनप्रीत सिंह ने गुरप्रीत सिंह से उधार दिए अपने पैसों के बारे में पूछा तो दोनों की आपस में बहस हो गई।
गुरप्रीत सिंह और उसकी पत्नी उसके भतीजे को गालियां निकालने लगे। रमनप्रीत कौर उसके भतीजे मनप्रीत सिंह से लड़ने लगी और इतने में गुरप्रीत सिंह घर से जाकर तेजधार हथियार निकाल लाया। उसने वापस आते ही मनप्रीत सिंह के सिर पर कई वार किए, जिससे उसके सिर पर गहने जख्म हो गए।
उसने गुरप्रीत सिंह को हटाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं हटा और वार करता रहा। इससे मनप्रीत सिंह जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। जख्मी मनप्रीत सिंह को वह और उसका भाई लखविंदर सिंह तुरंत सिविल अस्पताल भुलत्थ ले गए, जहां से डाॅक्टर ने उसकी हालत नाजुक होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल कपूरथला रेफर कर दिया।
कपूरथला से डाॅक्टरों ने उसे अमृतसर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना बेगोवाल की पुलिस ने उधार दिए पैसे मांगने पर रंजिशन हमला करने के आरोप गुरप्रीत सिंह व रमनप्रीत के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है। पैसे लेने के दौरान हुए झगड़े में घायल हुए युवक की मौत के बाद बेगोवाल पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।