{"_id":"668ad48337934797bc09528e","slug":"punjab-youth-attacked-with-swords-near-truck-union-in-maud-mandi-in-bathinda-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बठिंडा में मौड़ मंडी में ट्रक यूनियन के पास युवक पर तलवारों से हमला, सैकड़ों लोग तमाशा देखते रहे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: बठिंडा में मौड़ मंडी में ट्रक यूनियन के पास युवक पर तलवारों से हमला, सैकड़ों लोग तमाशा देखते रहे
Sun, 07 Jul 2024 11:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 07 Jul 2024 11:16 PM IST
सार
पीड़ित एक हत्या मामले में आरोपी है। कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के बठिंडा जिले के गांव मौड़ मंडी में रविवार को दिनदहाड़े ट्रक यूनियन के पास एक नौजवान पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। वहां खड़े सैकड़ों लोग तमाशा देखते रहे लेकिन कोई भी उसे बचाने आगे नहीं आया।
विज्ञापन
वह काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। बाद में कुछ लोगों ने उसे स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान जसपाल सिंह चनवी वासी मौड़ के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घायल जसपाल सिंह तलवंडी साबों में हुए एक मर्डर के केस में आरोपी था और कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि जिन्होंने हमला किया वो बदला लेने के इरादे से पूरी तैयारी से आए थे।
विज्ञापन
इस घटना के वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक जसपाल सिंह पर हथियारों से ताबड़तोड़ वार क रहे हैं। जसपाल की टांगों व बाजू पर वार कर वे जसपाल को लहूलुहान कर देते हैं और वहां से फरार हो जाते हैं।