फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Two sides clash over missing goat, one killed and one injured

Punjab: बकरी गुम होने पर दो पक्षों में झड़प, एक की मौत एक घायल, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए दिया धरना

Thu, 09 Feb 2023 08:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 09 Feb 2023 08:27 PM IST
सार

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छाजली थाने के सामने धरना दिया गया। पुलिस ने आश्वासन देकर लोगों का धरना उठवा दिया। लोगों ने मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।  

विज्ञापन
Punjab: Two sides clash over missing goat, one killed and one injured
सुनाम के समीप छाजली थाना के सामने प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के सुनाम ऊधम सिंह वाला में बकरी गुम होने के मामले को लेकर दो पक्षों में हिंसक झडंप हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग और एससीएसटी एक्ट के प्रावधानों में कार्रवाई की मांग को लेकर क्रांतिकारी पेंडू मजदूर यूनियन के नेतृत्व में मृतक बूटा सिंह का शव छाजली पुलिस थाने के सामने रखकर धरना लगाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुजरां गांव निवासी दमनजीत सिंह बकरी पालन करता है। वह सात फरवरी को किसी काम से बाहर गया था, उसी दिन दमनजीत सिंह का रिश्तेदार बूटा सिंह बकरियां चराने गया था। इस दौरान बकरी पालने वाला नारंग सिंह वहां बकरियां चरा रहा था।
विज्ञापन


तभी दमनजीत सिंह की एक बकरी गुम हो गई। जब शाम को बूटा सिंह, दमनजीत और रामकरण बकरी खोजने गये तो इस बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान हिंसक मारपीट हो गई। नंगला निवासी बूटा सिंह पुत्र इंदर सिंह व गुजरां निवासी हंसा सिंह पुत्र दमनजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि गंभीर रूप से घायल बूटा सिंह निवासी नंगला की मृत्यु हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके संबंध में पुलिस ने मृतक की पत्नी जसवीर कौर के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। धरनाकारियों ने कहा कि बूटा सिंह और दमनजीत सिंह अनुसूचित समुदाय से थे। हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने के अलावा मुकदमे में एससी/एसटी एक्ट जोड़ा जाना चाहिए।


इसी बीच पलविंदर सिंह चीमां एसपी संगरूर और पृथ्वी सिंह चहल डीएसपी दिडबा ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही मांगों का समाधान किया जाएगा।  इसी विश्वास पर उक्त प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed