फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Locks of 11 shops broken in a single night in Dhilwan, incident captured in CCTV

Punjab: ढिलवां में एक ही रात में 11 दुकानों के ताले टूटे, वारदात सीसीटीवी में कैद

Tue, 02 Jul 2024 10:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, ढिलवां, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, ढिलवां, कपूरथला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 02 Jul 2024 10:03 PM IST
सार

ढिलवां एसएचओ सुखवीर सिंह ने करते हुए बताया कि सीसीटीवी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वैसे अभी तक किसी भी पीड़ित ने शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन
Punjab: Locks of 11 shops broken in a single night in Dhilwan, incident captured in CCTV
वारदात सीसीटीवी में कैद। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र में अड्डा मियाणी बाकरपुर में मध्य रात्रि चोरों ने 11 दुकानों को निशाना बनाते हुए ताले तोड़ हजारों रुपये की नकदी एवं कीमती सामान चोरी करने की खबर है। चोरों की यह घटना सीसीटीवीमें भी कैद हो गई है। हालांकि अभी तक किसी भी पीड़ित ने पुलिस को शिकायत नहीं की है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बस स्टैंड के नजदीक स्थित पीर मोहम्मद शाह दरबार के ताले तोड़ गए हैं, लेकिन दरगाह से कुछ हासिल न होने पर वह बैरंग लौटे। वहीं कई दुकानों से चोरों ने हजारों रुपये की नकदी एवं कीमती सामान पर हाथ साफ किया है।
विज्ञापन


ढिलवां के अड्डा मियाणी बाकरपुर में अड्डा सुधार सभा के प्रधान बलदेव सिंह ने चोरी की वारदातों पर चिंता प्रकट करते हुए बताया कि सीसीटीवी कैमरे में सिर्फ दो व्यक्ति मुंह बांधकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते दिख रहे हैं। चोरों को जो मिलता गया, वह उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों द्वारा दूध की डेयरी दुकान के ताले तोड़कर वहां से एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल पीबी-02-6937 व नगदी चोरी की, स्वीट शाप, बत्तरा स्वीट शाप, बलबीर फ्रूट शॉप, गोराया ब्रदर्स इलेक्ट्रिकल शॉप, विनोद करियाना स्टोर, शर्मा स्वीट शॉप, अरोड़ा करियाना स्टोर, महिंदर सिंह स्लेच शटरिंग सेंटर आरे वाले, भोला टिब्बर स्टोर व अन्य दुकानों के भी ताले तोड़ गए।


मौके पर मौजूद दुकानदारों ने बताया कि अड्डे पर दुकानों की सुरक्षा के लिए कोई चौकीदार तैनात नहीं है। जिसके चलते चोर ऐसी वारदातों को सरेआम अंजाम दे रहे हैं। वहीं चोरों द्वारा एक दरगाह को भी अपना निशाना बनाया गया। वहां चोरों द्वारा गल्ले के ताले तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन ताले न टूटने के चलते चोर बैरंग लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed