{"_id":"6562224bbd43e863910c81b5","slug":"punjab-khanna-s-man-shot-dead-in-manila-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: खन्ना के व्यक्ति की मनीला में हत्या, गोलियां मारकर की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: खन्ना के व्यक्ति की मनीला में हत्या, गोलियां मारकर की वारदात
Sat, 25 Nov 2023 10:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 25 Nov 2023 10:05 PM IST
सार
परिवार वालों ने सरकार से मांग की कि गुरदेव सिंह का शव भारत लाने में मदद की जाए।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के खन्ना के नंद सिंह एवन्यू में रहने वाले गुरदेव सिंह की मनीला में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। गुरदेव सिंह मनीला में अपने बेटे के साथ फाइनेंस का कारोबार करते थे। वह दो साल पहले ही मनीला में गए थे। शनिवार शाम को करीब चार बजे परिवार को उनकी हत्या की खबर मिली जिसके बाद घर में मातम छा गया। गुरदेव सिंह का एक बेटा और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
बेटा उनके साथ मनीला में ही रहता था जबकि दो बेटियां और पत्नी खन्ना में रहती थी। गुरदेव सिंह की मौत के बाद घर में मातम पसर गया है। गुरदेव सिंह के साढू लखबीर सिंह भट्टी और वार्ड पार्षद पति विक्की भाटिया ने कहा कि शाम को चार बजे गुरदेव सिंह के मर्डर की सूचना मिली है। मनीला में गुरदेव सिंह को गोलियां मारकर मर्डर कर दिया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि गुरदेव सिंह का शव भारत लाने में मदद की जाए।
विज्ञापन