{"_id":"600545148ebc3e31b53838ff","slug":"punjab-firng-in-tarantaran","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : दो लोगों को गोली मारकर पैलेस में घुसे लुटेरे, पुलिस ने फायरिंग के बाद चार को पकड़ा, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब : दो लोगों को गोली मारकर पैलेस में घुसे लुटेरे, पुलिस ने फायरिंग के बाद चार को पकड़ा, एक की मौत
Mon, 18 Jan 2021 01:52 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:52 PM IST
विज्ञापन
तरनतारन में घायल लुटेरे को ले जाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के तरनतारन में सोमवार सुबह लुटेरों ने गांव ढोटिया निवासी मैकेनिक दिलबाग सिंह को गोलियां मारी और बाद में नौरंगाबाद के पास केमिस्ट सुखराज सिंह को गोली मारकर नकदी छीन ली। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इसके बाद पुलिस ने लुटेरों की पट्टी के माही रिजॉर्ट में घेर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पट्टी के माही रिजॉर्ट में किसी का शादी समागम चल रहा था। लुटेरों ने इस शादी समागम को हाईजैक करने का प्रयास भी किया लेकिन पुलिस ने शादी समागम में शामिल सभी लोगों को सुरक्षित पहले से बाहर निकाल लिया है।
विज्ञापन
तरनतारन के एसएसपी ध्रुमन एच निंबाले ने बताया कि पट्टी के माही रिजॉर्ट में छिपे हुए लुटेरों में से पुलिस ने चार लुटेरों को पकड़ लिया है, जबकि एक लुटेरे की ड्रग ओवरडोज से मौत हो गई। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि पांच युवकों का एक ग्रुप बनाकर जिले में लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। जब वह सरहाली की तरफ आए तो पुलिस ने उनका पीछा किया। लुटेरे पट्टी के माही रिजॉर्ट छिप गए और उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस फायरिंग में पुलिस का एक जवान भी जख्मी हो गया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें चार लुटेरे जख्मी हो गए। बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक लुटेरे की मौत हो गई। एसएसपी ने कहा कि पांचवे लुटेरे की मौत किस कारण से हुई है, इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लुटेरों से लगभग एक लाख रुपये की नकदी, कुछ हथियार और नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं।
इससे पहले तरनतारन के गांव जामा राय में भी पेट्रोल पंप रोकने का प्रयास किया। लुटेरों ने गांव कैरों के पास किसी घर में लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू दिया।