{"_id":"667ffd29e97984cabd0031f7","slug":"punjab-businessman-brutally-murdered-dead-body-found-lying-on-the-floor-soaked-in-blood-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कारोबारी की बेरहमी से हत्या, कमरे में खून से लथपथ जमीन पर पड़ा मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: कारोबारी की बेरहमी से हत्या, कमरे में खून से लथपथ जमीन पर पड़ा मिला शव
Sat, 29 Jun 2024 05:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:55 PM IST
सार
मृतक के भाई तेजिंदर पाल सिंह ने आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मेरे भाई का किसी के साथ कोई भी विवाद नहीं था।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के कपूरथला की सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी के क्षेत्र चौक चेलियां में एक प्रसिद्ध करोबारी की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी सब डिवीजन बबनदीप सिंह, थाना सुल्तानपुर लोधी एसएचओ हरगुरदेव सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि चौंक चेलियां के नजदीक मोहल्ला नाइयां वासी 65 वर्षीय चरणजीत सिंह उर्फ चन्न डिपो वाला पुत्र जगीर सिंह जो कि चौक चेलियां में हैंडलूम का कारोबार करता था और अपने घर में अकेले रहता है। शनिवार सुबह जब वह अपनी दुकान पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
तो उनके दोस्त उसे घर मिलने आए। लेकिन घर पहुंच कर उन्होंने देखा कि चरणजीत सिंह का खून से लथपथ शव बेडरूम में जमीन पर पड़ा है और पास में एक सिरहाना पड़ा था जो कि खून से लथपथ था। मृतक के सिर पर भी गहरी चोटों के निशान थे।
विज्ञापन
दूसरी तरफ मौके पर पुलिस टीम सहित पहुंचे DSP बबनदीप सिंह ने बताया कि शव के पास खून बिखरा हुआ मिला है। जिस से यह मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ होगा कि इस बुजुर्ग की हत्या कैसे हुई है। उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार घर में कोई चोरी की घटना नहीं हुई है। उनके रिश्तेदारों से मालूम हुआ कि घर का बाहर का दरवाजा भी खुला पड़ा था। DSP ने कहा कि पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।