{"_id":"68064961841bbdf22e076f62","slug":"phagwara-municipal-corporation-atp-and-architect-arrested-bribe-of-rs-50-thousand-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: फगवाड़ा निगम का एटीपी ले रहा था घूस, आर्किटेक्ट भी शामिल, विजिलेंस ट्रैप में फंसे, मांगे थे 1.50 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: फगवाड़ा निगम का एटीपी ले रहा था घूस, आर्किटेक्ट भी शामिल, विजिलेंस ट्रैप में फंसे, मांगे थे 1.50 लाख
Mon, 21 Apr 2025 07:04 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 21 Apr 2025 07:04 PM IST
सार
पंजाब के फगवाड़ा नगर निगम का सहायक टाउन प्लानर (एटीपी) घूस लेते गिरफ्तार हुआ है। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी एटीपी के साथ एक निजी आर्किटेक्ट को भी पकड़ा है। दोनों आरोपियों ने एक व्यक्ति से 1.50 रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम की हिरासत में दोनों आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के दौरान सोमवार को नगर निगम फगवाड़ा के सहायक टाउन प्लानर (एटीपी) राज कुमार और फगवाड़ा के ही एक निजी आर्किटेक्ट राजेश कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि कपूरथला जिले के फगवाड़ा निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया है कि उक्त आर्किटेक्ट राजेश कुमार ने सहायक टाउन प्लानर राज कुमार से उसके घर के लिए नक्शा योजना की मंजूरी दिलाने के लिए 1.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, लेकिन सौदा 50 हजार रुपये में तय हुआ था।
इस शिकायत की जांच के बाद जालंधर रेंज की विजिलेंस टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, इसके दौरान आर्किटेक्ट और एटीपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के जालंधर रेंज थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा और उक्त मामले की आगे की जांच जारी है।