फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Petrol bomb found under car of Aam aadmi party leader in Punjab

पंजाब : आम आदमी पार्टी के नेता की गाड़ी के नीचे मिला पेट्रोल बम, कुछ देर पहले जुटे थे कार्यकर्ता 

Mon, 22 Feb 2021 01:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 22 Feb 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
Petrol bomb found under car of Aam aadmi party leader in Punjab
फाजिल्का में आप नेता की गाड़ी के नीचे से मिला पेट्रोल बम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब में आम आदमी पार्टी के एक नेता की गाड़ी के नीचे से पेट्रोल बम मिलने का मामला सामने आया है। अबोहर विधानसभा क्षेत्र से आप की टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव लड़ने वाले फाजिल्का वासी आम आदमी पार्टी नेता अतुल नागपाल के निवास स्थान पर खड़ी उनकी इनोवा गाड़ी की स्टेपनी के पास देसी पेट्रोल बम फंसा मिलने के बाद सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


बम मिलने से कुछ समय पहले ही नागपाल के घर पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी। नागपाल ने बताया कि हरपाल चीमा फाजिल्का उपमंडल के गांव नूरशाह में बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी में शामिल करने के बाद फाजिल्का उपमंडल के गांव हीरांवाली में प्रस्तावित शराब फैक्टरी का विरोध करने के लिए किसानों के साथ धरने पर गए।
विज्ञापन


इसके बाद देर शाम चीमा उनके निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के लिए आए थे। जब चीमा उनके निवास स्थान से चले गए तो वहां उपस्थित एक व्यक्ति ने उनकी इनोवा गाड़ी के नीचे लटकती हुई बोतल देखी। उसने इसकी सूचना नागपाल को दी। बोतल में देखने पर पता चला कि उसमें पेट्रोल भरा हुआ था और उसके भीतर व बाहर बत्ती लटक रही थी, जिसे बांधा हुआ था और वह स्टेपनी में फंसा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed