फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pakistani drone entered Indian border 500 meters in Punjab

Punjab: भारतीय सीमा में 500 मीटर अंदर घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने दागे बम और गोलियां, तलाशी अभियान शुरू

Tue, 25 Apr 2023 10:01 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 25 Apr 2023 10:01 AM IST
सार

पंजाब के फाजिल्का में 1700 मीटर जमीन से आसमान की ऊंचाई पर उड़ता हुआ ड्रोन भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया। जिसके चलते बीएसएफ के जवानों ड्रोन पर 9 गोलियां दागी और दो ईल्लू बम दागे।

विज्ञापन
Pakistani drone entered Indian border 500 meters in Punjab
ड्रोन - फोटो : संवाद

विस्तार

पाकिस्तान लौट रहे ड्रोन पर बीएसएफ ने इंसास राइफल से नौ गोलियां और दो इग्लू बम दागे फिर भी वह सुरक्षित पाक में प्रवेश कर गया। भारतीय क्षेत्र में ड्रोन क्या फेंक गया है? इसका पता लगाने के लिए मंगलवार सुबह पुलिस और बीएसएफ ने इलाके में स्पेशल सर्च ऑपरेशन चलाया है। यह घटना फाजिल्का से सटी सरहद स्थित बीएसएफ की बीओपी जोधावाला के नजदीक सोमवार रात की है।

विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ बटालियन-52 के जवान रात फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे। उन्हें आसमान में ड्रोन के मंडराने की आवाज सुनाई दी। जवानों ने इंसाफ राइफल से लगभग नौ गोलियां चलाईं और दो इग्लू बम भी दागे लेकिन ड्रोन बचकर पाक में प्रवेश कर गया। ड्रोन बॉर्डर पिलर नंबर-230/4-5 और बीओपी जोधावाला के नजदीक से आसमान के ऊपर से गुजर रहा था। 
विज्ञापन


ये आईबी से लगभग 500 मीटर और फेंसिंग से करीब 10 मीटर दूर था। जमीन से 1700 मीटर आसमान में मंडरा रहा था। ड्रोन भारतीय सीमा में क्या फेंककर गया है? इसका सुराग लगाने के लिए पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त सर्च अभियान चलाया लेकिन शाम तक कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरहद पार खेत से मिली एक पिस्तौल, मैगजीन व सात कारतूस
सीमा सुरक्षा बल को फेंसिंग पार खेत में एक बैग से एक पिस्तौल, एक मैगजीन व सात कारतूस मिले हैं। इसे कब्जे में लेकर बीएसएफ ने खेत के मालिक से पूछताछ शुरू कर दी है। यह घटना जलालाबाद स्थित बीएसएफ की चेक पोस्ट टाहली वाला के नजदीक मंगलवार की है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ बटालियन-52 की चेक पोस्ट टाहली वाला के पास कंटीले तार पार खेत से एक पीले रंग के बैग में एक पिस्तौल, एक मैगजीन व सात कारतूस मिले हैं। पिस्तौल पाक तस्करों ने अपने भारतीय तस्करों को भेजी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed