फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   One quadcopter recovered near the International Border in Amritsar

पाक की नापाक हरकत: अमृतसर में BSF ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, पठाकोनट में घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम

Sat, 26 Nov 2022 10:35 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन, पठानकोट, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन, पठानकोट, अमृतसर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 26 Nov 2022 10:35 AM IST
सार

भारत-पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में इन दिनों घनी धुंध और कोहरे के बीच ड्रोन गतिविधियां बढ़ गई हैं। वहीं बीती देर रात पाकिस्तानी की ओर से घुसपैठ की नाकाम कोशिश की गई। सीमा सुरक्षा बल की ओर से जब फायरिंग की गई तो घुसपैठिए वापस पाकिस्तान की ओर भाग गए। 

विज्ञापन
One quadcopter recovered near the International Border in Amritsar
अमृतसर में सीमा पर मिला क्वाडकॉप्टर - फोटो : ANI

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तान के नापाक इरादों को नाकाम कर दिया है। भारत-पाक सीमांत पर स्थित अमृतसर के गांव दाऊको में बीएसएफ जवानों ने शुक्रवार रात पाकिस्तानी ड्रोन कॉडकॉप्टर डीजेआई मैट्रिक्स 300 आरटीके (चीन निर्मित) को मार गिराया है।

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही बल के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान शुरू कर दिया। हालांकि अब तक बीएसएफ को सर्च में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि संबंधित इलाके में सर्च अभियान जारी है। उधर, भारत-पाक सीमा पर स्थित पठानकोट के बमियाल सेक्टर के पहाड़ीपुर और जैतपुर बीएसएफ पोस्ट के बीच बीती देर रात पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश की गई। मुस्तैद बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीएसएफ जवान अमृतसर सेक्टर में भारत-पाक सीमा पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान बल के जवानों ने सीमांत गांव दाऊके इलाके में पाकिस्तान की ओर से आए एक ड्रोन की आवाज सुनी। गश्त कर रही बल की टुकड़ी ने पहले रोशनी बम दागे और इसके बाद ड्रोन पर निशाना लगाकर कई राउंड फायर किए। इस दौरान एक फायर ड्रोन को लगा और वह क्षतिग्रस्त होकर खेत में गिर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

One quadcopter recovered near the International Border in Amritsar
अमृतसर में सीमा पर मिला क्वाडकॉप्टर - फोटो : ANI

इसका पता चलते ही बीएसएफ के सीनियर अधिकारी पहुंचे और बल ने पूरे इलाके को घेर लिया। बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि सुबह दिन निकलने पर दाऊके इलाके में सर्च अभियान शुरू किया गया। इस दौरान पुलिस के जवान भी बीएसएफ के साथ सर्च करते रहे। 

जवानों को सीमांत गांव दाऊके के एक खेत में एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी, जिसे कब्जे में लेने के बाद उसकी क्षतिग्रस्त ड्रोन होने की पुष्टि हुई। पाकिस्तानी ड्रोन कॉप्डकॉप्टर डीजेआई मैट्रिक्स 300 आरटीके (चीन निर्मित) पाया गया है। जिसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेज दिया गया है। बीएसएफ का पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है। फिलहाल बीएसएफ को कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

पठानकोट के बमियाल सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठ नाकाम
भारत-पाक सीमा पर स्थित बमियाल सेक्टर के पहाड़ीपुर और जैतपुर बीएसएफ पोस्ट के बीच बीती देर रात पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश की गई। सीमा सुरक्षा बल ने जब फायरिंग की तो घुसपैठिए पाकिस्तान की ओर भाग गए। सूचना यह भी मिल रही है कि पाकिस्तान की ओर से भी कुछ राउंड फायरिंग की गई। जबकि भारतीय जवानों ने सात राउंड फायर कर घुसपैठियों को भागने पर मजबूर कर दिया। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात भारत-पाक सीमा जीरो लाइन स्थित पहाड़ीपुर और जैतपुर बीएसएफ पोस्ट के बीच पाकिस्तान की साइड से दो लोगों ने भारतीय सीमा पार करने की कोशिश की। गश्त कर रहे सजग 121 बीएसएफ वाहिनी के जवानों ने घुसपैठियों पर गोलियां चलाईं। इसके बाद घुसपैठिए पाकिस्तान की ओर भाग गए। बीएसएफ के सीसीटीवी में घुसपैठिए कैद हुए हैं, जो भारतीय सीमा के पिलर के पास कुछ संदिग्ध वस्तु गिराते दिखे। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल की टीमों ने इलाके की घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि सर्च ऑपरेशन में कुछ नहीं मिला।

बता दें कि भारत-पाक सीमा से सटे पठानकोट में यह पहली वारदात है लेकिन, इससे पहले कई बार ड्रोन गतिविधियां हो चुकी हैं। जिसको लेकर सीमा सुरक्षा बल की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। सेना से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आगामी दिनों में धुंध बढ़ने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और चाक-चौबंद किया जाएगा।
 
डीएसपी (ऑपरेशन) सुखराज सिंह ढिल्लों ने बताया कि बीएसएफ की ओर से शुक्रवार रात को भारत-पाक सीमा पर पहाड़ीपुर पोस्ट के निकट पाकिस्तान से भारत की सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे 2 से 3 व्यक्तियों की मूवमेंट देखी गई। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने फायर किए। उन्होंने बताया कि फिलहाल साफ नहीं हो सका है की ये लोग कौन थे। बीएसएफ और पुलिस की ओर से सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed