फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   One Man killed in Firing at dhaba of Batala

बटाला में वारदात: ढाबे में खाना खा रहे तीन दोस्तों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

Sun, 06 Mar 2022 04:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 06 Mar 2022 04:36 PM IST
सार

पुलिस ने घायल युवक गगनदीप सिंह के बयान पर पांच अज्ञात हमलावर युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस विभिन्न एंगल पर काम कर रही है।

विज्ञापन
One Man killed in Firing at dhaba of Batala
जसविंदर सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

बटाला के गांव वडाला बांगर में शनिवार देर रात को एक ढाबे में बैठे तीन युवकों पर 5-6 अज्ञात नौजवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से ढाबे में खाना खा रहे एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


दोनों घायलों को बटाला से अमृतसर रेफर कर दिया गया है। फायरिंग की वजह दोनों पक्षों के बीच रंजिश बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान जसविंदर सिंह (34) निवासी गांव शाहपुर के रूप में हुई है जबकि घायलों की पहचान गगनदीप सिंह और दलजीत सिंह के रूप में हुई है। तीनों ही दोस्त बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात युवकों पर हत्या का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शनिवार देर रात को बटाला के सिविल अस्पताल में मौजूद मृतक जसविंदर सिंह के भाई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वडाला बांगर क्षेत्र में उसका भाई जसविंदर और उसके दो  दोस्त खाना खाने गए थे। शनिवार रात करीब दस बजे उन्हें वडाला बांगर से फोन आया कि कुछ लोगों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग की है। इस फायरिंग में जसविंदर सिंह के दिल में गोली लगी है और उसके दो अन्य साथी गगनदीप सिंह और दलजीत सिंह को भी गोली लगी है। तीनों को बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जसविंदर को मृत घोषित कर दिया जबकि दो घायल गगनदीप सिंह और दलजीत सिंह का प्राथमिक उपचार करने के बाद अमृतसर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल अस्पताल बटाला में मौजूद डॉक्टर पार्थ ने बताया कि अस्पताल में तीन युवकों को लाया गया था जिसमें से जसविंदर सिंह की मौत हो गई है जबकि दो युवकों गगनदीप और दलजीत को गंभीर हालत में अमृतसर रेफर कर दिया गया है। थाना कलानौर के एसएचओ रुपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल युवक गगनदीप सिंह के बयान पर पांच अज्ञात हमलावर युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस विभिन्न एंगल पर काम कर रही है। जल्द ही हत्या के कारण का खुलासा भी हो जाएगा। आरोपी जल्द ही काबू कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed