{"_id":"646c6bb3cd69a7ee6b018534","slug":"old-woman-attacked-by-her-daughter-in-law-and-granddaughters-in-ajitwal-of-moga-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moga: खेत में मोटर चलाने के विवाद में बुजुर्ग महिला पर हमला, बहू और पोतियों ने दी गालियां, फिर की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Moga: खेत में मोटर चलाने के विवाद में बुजुर्ग महिला पर हमला, बहू और पोतियों ने दी गालियां, फिर की पिटाई
Tue, 23 May 2023 01:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 23 May 2023 01:01 PM IST
सार
मोगा के अजीतवाल की रहने वाली 75 साल की छिंदर कौर के दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनके पति पाल सिंह की 10 साल पहले मौत हो गई थी। बड़े बेटे की भी छह साल पहले मौत हो गई। छिंदर कौर अपने छोटे बेटे के साथ अलग रहती थी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
मोगा के अजीतवाल में 75 साल की बुजुर्ग महिला पर उसकी बहू और पोतियों ने हमला कर दिया। जख्मी बुजुर्ग महिला को मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। झगड़ा खेत में मोटर चलाने पर हुआ।
जानकारी के मुताबिक, मोगा के अजीतवाल की रहने वाली 75 साल की छिंदर कौर के दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनके पति पाल सिंह की 10 साल पहले मौत हो गई थी। बड़े बेटे की भी छह साल पहले मौत हो गई। छिंदर कौर अपने छोटे बेटे के साथ अलग रहती थी। बड़े बेटे का परिवार अलग रहता था। अक्सर बड़े बेटे का परिवार जमीन को लेकर झगड़ा करता था।
सोमवार को छिंदर कौर खेत में मोटर चलाने गई तो उसकी बहू नवजोत कौर, दो पोतियों समेत 4/5 अन्य लोगों ने छिंदर कौर के साथ मारपीट की। छिंदर कौर को धक्के मारकर नीचे गिराया और सिर पर कुछ तीखी चीज मारकर घायल कर दिया। छिंदर कौर के कपड़े भी फाड़ दिए। छिंदर कौर ने बताया कि सोमवार को जब वह खेत में मोटर चलाने गई तो उसके बड़े बेटे की बीवी और बेटियों ने उसके साथ गाली गलौज की और मारपीट करके उसे घायल कर दिया। छिंदर कौर ने कहा कि पहले भी जमीन को लेकर झगड़े हुए थे। उसकी बहू अक्सर उनके साथ झगड़ा करती थी।