फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Murder of AAP supported Sarpanch in Tarntaran

आप समर्थित सरपंच की हत्या: गुरुद्वारे से निकलते समय मारी गईं गोलियां, ग्रामीणों ने किया पीछा तो भागे आरोपी

Mon, 18 Nov 2024 07:51 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 18 Nov 2024 07:51 AM IST
सार

75 वर्षीय प्रताप सिंह कृषि विभाग से बतौर सुपरवाइजर रिटायर हुए थे। उन्होंने 2012 में आप जॉइन कर ली। हलका विधायक डा कश्मीर सिंह सोहल के करीबी प्रताप सिंह हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में गांव लालू घुम्मन से बिना मुकाबला सरपंच चुने गए।

विज्ञापन
Murder of AAP supported Sarpanch in Tarntaran
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तरनतारन के गांव लालू घुम्मन में आप समर्थित सरपंच प्रताप सिंह की बाइक सवार शूटरों ने उस समय गोलियां मारकर हत्या कर दी, जब वह गुरुद्वारा साहिब से बाहर निकल रहे थे। 
विज्ञापन


गोलीबारी में सरपंच के दो साथी बुध सिंह व भगवंत सिंह घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शूटरों का विरोध किया। इस दौरान एक शूटर बाइक से गिर गया। ग्रामीणों ने उक्त शूटर का पिस्टल पकड़ना चाहा तो दूसरे शूटर ने और गोलियां चलाईं। गोलीकांड की इलाके में दहशत फैल गई। वारदात के 40 मिनट के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके की घेराबंदी की गई, लेकिन आरोपितों का सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


75 वर्षीय प्रताप सिंह कृषि विभाग से बतौर सुपरवाइजर रिटायर हुए थे। उन्होंने 2012 में आप जॉइन कर ली। हलका विधायक डा कश्मीर सिंह सोहल के करीबी प्रताप सिंह हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में गांव लालू घुम्मन से बिना मुकाबला सरपंच चुने गए। ग्रामीण महिंदर सिंह की पत्नी जसबीर कौर की मौत के संबंध में गुरुद्वारा बाबा खड़क सिंह में अंतिम अरदास रखी गई। अंतिम अरदास में शामिल होने के बाद दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर सरपंच प्रताप सिंह अपने साथी बुध सिंह (60) के साथ गुरुद्वारा साहिब से वापस जाने के लिए निकले। पहले से ही इंतजार कर रहे बाइक सवार दो शूटरों ने पीछे से पिस्टल से फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पीछा करते हुए किया मुकाबला

सरपंच प्रताप सिंह की पीठ पर चार गोलियां लगीं। उनकी मौके पर मौत हो गई। प्रताप सिंह के साथी बुध सिंह (पूर्व कांस्टेबल पंजाब पुलिस) के घुटने से एक गोली आर-पार हो गई, जबकि दूसरी गोली उनकी पगड़ी को चीरती हुई निकल गई। गोलियां चलाने के बाद भागे शूटरों का ग्रामीणों ने पीछा करते हुए मुकाबला किया। 


बाइक पर बैठा एक शूटर रास्ते में गिर गया। महिंदर सिंह के बेटे भगवंत सिंह ने शूटर को काबू करना चाहा तो इतने में बाइक चालक शूटर ने गोलियां चलाईं। एक गोली भगवंत सिंह के पांव पर लगी। इतनी देर में दोनों शूटर भाग निकले। वारदात के 40 मिनट के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके की नाकाबंदी करवाई गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थाना झब्बाल की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेते हुए मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed