{"_id":"625128771d784574580b18b9","slug":"misdeed-with-divyang-girl-in-kapurthala","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: काम पर गई थी मां, घर में अकेली दृष्टिहीन-दिव्यांग लड़की के साथ सगे चाचा ने किया दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शर्मनाक: काम पर गई थी मां, घर में अकेली दृष्टिहीन-दिव्यांग लड़की के साथ सगे चाचा ने किया दुष्कर्म
Sat, 09 Apr 2022 12:02 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:02 PM IST
सार
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति का लगभग तीन वर्ष पहले स्वर्गवास हो गया था। वह अपने पांच बच्चों का पालन पोषण मजदूरी तथा लोगों के घरों में काम करके करती है। उसकी 21 वर्षीय बेटी बचपन से दिव्यांग और दृष्टिहीन है।
विज्ञापन
कपूरथला में दुष्कर्म
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। विधवा महिला की दृष्टिहीन और दिव्यांग बेटी के साथ उसके सगे चाचा ने दुष्कर्म किया। पड़ोस में रहने वाले चाचा ने भतीजी को घर में अकेला पाकर घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर थाना फत्तूढींगा की पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कपूरथला निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति का लगभग तीन वर्ष पहले स्वर्गवास हो गया था। वह अपने पांच बच्चों का पालन पोषण मजदूरी तथा लोगों के घरों में काम करके करती है। उसकी 21 वर्षीय बेटी बचपन से दिव्यांग और दृष्टिहीन है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि सात अप्रैल को वह सुबह 7:30 बजे गांव के जमींदार के घर काम करने के लिए गई थी। उसकी लड़की घर में अकेली थी। लगभग 11:30 बजे जब वह घर वापस आई तो उसकी लड़की सहमी हुई बैठी थी। पूछने पर उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले चाचा आए थे और उन्होंने उसके साथ जबरदस्ती की। थाना फत्तूढींगा के एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता की माता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन