{"_id":"6448e97518c3bdb34f001b11","slug":"miscreants-looted-cash-at-knife-point-by-taking-duo-hostage-in-sunam-of-punjab-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: दिनदहाड़े ग्रहणी को घर में बनाया बंधक, बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूटे 80 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: दिनदहाड़े ग्रहणी को घर में बनाया बंधक, बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूटे 80 हजार
Wed, 26 Apr 2023 02:35 PM IST
नवीन दलाल
सुशील कांसल, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
सुशील कांसल, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 26 Apr 2023 02:35 PM IST
सार
अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित महिला लक्ष्मी देवी ने बताया कि बुधवार को सुबह क़रीब साढ़े आठ बजे वह किचन में काम कर रही थी। उसके पति विनोद कुमार और बेटा फ़ैक्टरी चले गए थे । उन्होंने कहा कि घर का मेन गेट खुलने की आवाज आई।
विज्ञापन
सुनाम में उपचाराधीन पीड़ित महिला लक्ष्मी देवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुनाम शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र में घर में घुस कर नक़ाबपोश लुटेरे चाकू की नोक पर 80 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। वारदात के दौरान महिला को चोटें आई हैं और इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । वारदात को अंजाम देने से पहले दो नक़ाबपोश लुटेरे, बेखौफ होकर कालेज रोड के पास घर में घुसे।
विज्ञापन
वारदात से इलाके में दहशत व भय का माहौल
अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित महिला लक्ष्मी देवी (45) ने बताया कि बुधवार को सुबह क़रीब साढ़े आठ बजे वह किचन में काम कर रही थी। उसके पति विनोद कुमार और बेटा फ़ैक्टरी चले गए थे । उन्होंने कहा कि घर का मेन गेट खुलने की आवाज़ आई। जैसे ही वह किचन से निकल कर गेट की तरफ़ जाने लगी तभी दो नक़ाबपोश घर में घुसे और उसे पकड़ कर कपड़े से मुंह बांधा और फिर बांहों में रस्सियां डालकर उसे कुर्सी से बांध दिया।
विज्ञापन
चांदी की चूड़ियां लूटने की कोशिश की गई
शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कनपटी पर चाकू तान दिया। करीब आठ दस मिनट तक घर को खंगालते रहे और एक अलमारी में रखे अस्सी हज़ार रुपये लूट कर फ़रार हो गए। पीड़ित लक्ष्मी देवी ने बताया कि उसके हाथों में डाली चांदी की चूड़ियां लूटने की कोशिश की गई लेकिन लुटेरे इसमें सफल नहीं हो सके। हालाँकि उसके बाँह पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज को खंगाला रही पुलिस
लुटेरों के जाने के बाद पीड़िता ने किसी तरह से खुद को रस्सियों से मुक्त किया और अपने पति को फ़ोन किया। उसके पति विनोद कुमार घर पहुँचे और ज़ख़्मी हालत में पत्नी को संभाला। इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया । वारदात से इलाक़े में दहशत फैल गई है। एसएचओ अजय कुमार ने कहा कि वारदात की बारीकी से जांच की जा रही है । संबंधित इलाके की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है । जल्द ही लुटेरों को काबू किया जाएगा।