फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man Shot Dead in Batala

Batala: दोस्त ने की अकाली कार्यकर्ता की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला, सामने आई हत्या की वजह

Tue, 29 Nov 2022 05:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 29 Nov 2022 05:36 PM IST
सार

बटाला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका लाइसेंस पिस्टल भी बरामद कर लिया जिससे उसने अजीतपाल सिंह के सिर पर गोली मारी थी। हत्या का कारण दोनों में बहसबाजी बताई जा रही है।  

विज्ञापन
Man Shot Dead in Batala
अजीत पाल सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

बटाला के नजदीकी गांव शेखुपुरा में एक अकाली कार्यकर्ता की सोमवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 24 घंटे में ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमृतपाल सिंह मृतक अजीत पाल सिंह का दोस्त है। मामूली कहासुनी के बाद उसने अजीतपाल के सिर में गोली मारी थी। बाद में पुलिस से बचने के लिए अज्ञात लोगों द्वारा गोली चलाने की कहानी गढ़ी थी। 

विज्ञापन


गांव घसीटपुर के पास सोमवार रात अकाली कार्यकर्ता अजीतपाल सिंह निवासी गांव शेखुपुरा की उसके दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद पुलिस के शिकंजे से बचने के लिए आरोपी अमृतपाल ने पुलिस को एक मनगंढ़त कहानी बता दी कि कुछ अज्ञात हत्यारों ने गोलियां चलाकर अजीतपाल की जान ली।
विज्ञापन


सामने आई हत्या की वजह
प्राथमिक जांच के दौरान मंगलवार सुबह पहले तो पुलिस ने अमृतपाल सिंह के बयान पर अज्ञात हमलावरों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया था लेकिन मंगलवार शाम तक पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान कुछ पुख्ता सबूत हाथ लगे तो खुलासा हुआ कि अजीतपाल की हत्या खुद अमृतपाल ने अपने मौसेरे भाई गुरमुख सिंह के सहयोग से की है। उसी वक्त पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके मौसेरे भाई गुरमुख सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसका लाइसेंस पिस्टल भी बरामद कर लिया जिससे उसने अजीतपाल सिंह के सिर पर गोली मारी थी। हत्या का कारण दोनों में बहसबाजी बताई जा रही है। अमृतपाल का कहना है कि अजीतपाल उसे कहता था कि वह उसके रिश्तेदारों से मेल-मिलाप क्यों रखता है, इसके बाद दोनों में तकरारबाजी हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के होटल में हुई थी बहस
एसएसपी बटाला सतिंदर सिंह ने बताया कि पहले पुलिस ने आरोपी अमृतपाल सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया था लेकिन जब पुलिस ने इस मामले की जांच की और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत कुछ अन्य सबूतों को जांचा तो पता चला कि अमृतपाल सिंह ही अजीतपाल सिंह का हत्यारा है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया अमृतपाल सिंह का लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात को दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी गुरमुख सिंह के होटल में हुई थी जिसके बाद तकरारबाजी इस हद तक बढ़ गई कि अमृतपाल सिंह ने अजीतपाल के सिर में गोली मार दी और उसकी हत्या कर दी। एसएसपी ने आगे बताया कि पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल पूरी गहनता से कर रही है। अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि फरार चल रहा गुरमुख सिंह भी जल्द ही पुलिस हिरासत में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed