{"_id":"66ff7ef96321a9eb950acfba","slug":"man-murdered-in-zira-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Murder: नशा कर करता था मारपीट, पत्नी ने दो बेटों के साथ मिलकर माैत के घाट उतार दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab Murder: नशा कर करता था मारपीट, पत्नी ने दो बेटों के साथ मिलकर माैत के घाट उतार दिया
Fri, 04 Oct 2024 11:07 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:07 AM IST
सार
रछपाल सिंह (45) गुरुद्वारा सिंह सभा के नजदीक रहता था और नशा करने का आदी था। नशा करने के बाद घर पर आकर पत्नी और दोनों बेटों के साथ मारपीट करता था। परिवार के लोग रछपाल के नशा करने और रोजाना झगड़े से परेशान हो चुके थे।
विज्ञापन
बेगूसराय ट्रिपल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर के जीरा में गुरुद्वारा सिंह सभा के नजदीक दो युवकों ने अपनी मां के साथ मिलकर तेजधार हथियार से नशेड़ी पिता की हत्या कर दी है। इसके बाद तीनों आरोपी घर से फरार हो गए। पुलिस वारदात की जांच कर रही है।
पड़ोसियों ने बताया कि रछपाल सिंह (45) गुरुद्वारा सिंह सभा के नजदीक रहता था और नशा करने का आदी था। नशा करने के बाद घर पर आकर पत्नी और दोनों बेटों के साथ मारपीट करता था। परिवार के लोग रछपाल के नशा करने और रोजाना झगड़े से परेशान हो चुके थे। इसके चलते पत्नी और दोनों बेटों ने मिलकर रछपाल पर तेजधार हथियार से वारकर जख्मी कर दिया। इसके बाद घर से फरार हो गए।
सिविल अस्पताल के डॉ. हर्ष वर्मा का कहना है कि अस्पताल में रछपाल सिंह को जख्मी हालत में उसका पड़ोसी लेकर आया था। जब उसका चेकअप करने लगे तो उसने दम तोड़ दिया। उसके शरीर पर तेजधार हथियार के निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।