{"_id":"6471ddeb974efa72ea0a4efb","slug":"man-murdered-in-malout-of-muktsar-in-punjab-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muktsar: पैसों के लेनदेन में बढ़ा विवाद, लोहे की रॉड से सिर पर वार कर पड़ोसी की ली जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Muktsar: पैसों के लेनदेन में बढ़ा विवाद, लोहे की रॉड से सिर पर वार कर पड़ोसी की ली जान
Sat, 27 May 2023 04:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट/मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट/मुक्तसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 27 May 2023 04:10 PM IST
सार
मनजीत सिंह नामक व्यक्ति पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति के साथ मिलकर पशुओं को खरीदने-बेचने का व्यापार करता था। उसी के रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों में झगड़ा चल रहा था। शुक्रवार दोनों एक साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
मृतक मनजीत सिंह
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मलोट के हरजिंदर नगर में रुपयों के लेनदेन को लेकर लोहे की रॉड से सिर पर वार करके एक व्यक्ति ने पड़ोसी की हत्या कर दी। हत्यारोपी घटना के बाद मौके से फरार है। उधर, सूचना मिलने पर सिटी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक की पत्नी के बयान कलमबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मनजीत सिंह नामक व्यक्ति पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति के साथ मिलकर पशुओं को खरीदने-बेचने का व्यापार करता था। उसी के रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों में झगड़ा चल रहा था। शुक्रवार दोनों एक साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर तकरार हो गई। पड़ोसी ने तैश में आकर मनजीत सिंह के सिर पर पास पड़े गोबर इकट्ठा करने वाले लोहे के रॉड से कई वार किए, जिस कारण मनजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटनास्थल पर पहुंची थाना मलोट पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।