{"_id":"67400e1800a4e4bca90b7e97","slug":"man-murdered-in-batala-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Batala: पहले घर में बुलाकर पिलाई शराब, फिर पेट में किरच मारकर मार डाला, पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Batala: पहले घर में बुलाकर पिलाई शराब, फिर पेट में किरच मारकर मार डाला, पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज
Fri, 22 Nov 2024 10:24 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:24 AM IST
सार
मृतक सचिन डेरा बाबा नानक में पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत था। वहीं, डेरा बाबा नानक पुलिस आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बटाला में पुलिस थाना डेरा बाबा नानक के अधीन पड़ते गांव तलवंडी हिंदूआ पत्ती में एक युवक को अपने घर में बुलाकर उसके पेट में किरच मारकर उसका कत्ल कर दिया गया। घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। मृतक की पहचान सचिन (28) निवासी गांव धर्मकोट पतन के रूप में हुई है।
मृतक डेरा बाबा नानक में पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत था। वहीं, डेरा बाबा नानक पुलिस आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना डेरा बाबा नानक के एसएचओ अमरजीत मसीह ने बताया के सचिन निवासी धर्मकोट जो पीडब्ल्यूडी में कार्यरत था। बुधवार की रात को सचिन के दोस्त सुनील ने अपने गांव तलवंडी हिंदूआ पत्ती में सचिन को बुलाया था। वहां पर सुनील, उसके पिता सता मसीह और सचिन शराब पीने लगे। इसी दौरान सचिन की पिता-पुत्र दोनों से किसी बात को लेकर तकरार हो गया, इस दौरान दोनों पिता-पुत्र सुनील और सता मसीह ने मिलकर सचिन के पेट में किरच मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं, जख्मी हालत में सचिन को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया मगर वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एसएचओ ने बताया कि पुलिस थाना डेरा बाबा नानक में दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।