फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man Murder case in tarntaran

Tarntaran: संदिग्ध हालात में हुई थी युवक की माैत, एक साल बाद पुलिस ने राज पर से उठाया पर्दा

Sat, 07 Dec 2024 01:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 07 Dec 2024 01:14 PM IST
सार

15 साल पहले बलविंदर सिंह की शादी हरप्रीत कौर निवासी गांव लालपुरा के साथ हुई थी। जिसके बाद उसके घर तीन बच्चे हुए। शादी के बाद दोनों में झगड़ा होना शुरू हो गया। 
 

विज्ञापन
Man Murder case in tarntaran
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तरनतारन के गांव सेरों में 4 दिसंबर 2023 को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई व्यक्ति की मौत के मामले में थाना सरहाली की पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बलविंदर सिंह को उसकी ही पत्नी हरप्रीत कौर ने जहरीली वस्तु देकर मारा था। हरप्रीत के किसी और के साथ अवैध संबंध थे। फिलहाल थाना सरहाली की पुलिस ने हरप्रीत कौर के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हरजीत सिंह निवासी गांव सेरों ने दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि वह तीन भाई हैं। बड़ा लखविंदर सिंह और बलविंदर सिंह है तीनों शादीशुदा हैं और अलग-अलग रहते है। 15 साल पहले भाई बलविंदर सिंह की शादी हरप्रीत कौर निवासी गांव लालपुरा के साथ हुई थी। जिसके बाद उसके घर तीन बच्चे हुए। शादी के बाद दोनों में झगड़ा होना शुरू हो गया। 
विज्ञापन


तीन दिसंबर 2023 को उसके ताया के घर के पाठ का भोग था। उसका भाई घर में रोटी खाकर सो गया। रात 11 बजे उसकी भाभी हरप्रीत कौर ने फोन कर बताया कि बलविंदर की तबीयत खराब हो गई है। जिन्होंने आकर तुरंत बलविंदर को तरनतारन अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंधी थाना सरहाली में धारा 174 के तहत मामला दर्ज करवाया गया। लेकिन पुलिस द्वारा की गई जांच पड़ताल के बाद खुलासा हुआ कि उसकी भाभी हरप्रीत कौर के लवप्रीत सिंह निवासी गांव जट्टा के साथ अवैध संबंध हैं। बलविंदर सिंह को रास्ते से हटाने की खातिर उसे जहरीली वस्तु दी गई। जिसके कारण उसकी मौत हुई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई गज्जन सिंह ने बताया कि इस सबंधी पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed