{"_id":"6300c563bd5b8a56ac7a5254","slug":"man-found-murdered-in-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Bathinda: गांव गहरी बुट्टर में युवक की गला काटकर हत्या, घर में मिला लहूलुहान शव, पत्नी घर से गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Murder in Bathinda: गांव गहरी बुट्टर में युवक की गला काटकर हत्या, घर में मिला लहूलुहान शव, पत्नी घर से गायब
Sat, 20 Aug 2022 04:58 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 20 Aug 2022 04:58 PM IST
सार
शनिवार सुबह संदीप सिंह के पिता जगदेव सिंह सो कर उठे, तो उन्होंने अपने बेटे संदीप सिंह को मृत पाया। उसका गला किसी तेजधार हथियार से काटा हुआ था। इसकी सूचना गांव की पंचायत और थाना संगत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
हत्या
विस्तार
बठिंडा के गांव गहरी बुट्टर में शुक्रवार देर रात तेजधार हथियार से गला काटकर 22 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या मृतक की प्रवासी पत्नी ने की है। थाना संगत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचाया है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय संदीप सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासी गांव गहरी बुट्टर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
गांव की महिला सरपंच परमजीत कौर के पति गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह संदीप सिंह के पिता जगदेव सिंह सो कर उठे, तो उन्होंने अपने बेटे संदीप सिंह को मृत पाया। उसका गला किसी तेजधार हथियार से काटा हुआ था। इसकी सूचना गांव की पंचायत और थाना संगत पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि संदीप सिंह के साथ एक प्रवासी महिला एक साल से पत्नी बनकर रह रही थी। वारदात वाली रात को संदीप सिंह की मां किसी जरूरी काम से बाहर गई हुई थी और घर में संदीप, उसके पिता जगदेव सिंह व प्रवासी पत्नी ही थी। शनिवार सुबह उसकी पत्नी गायब थी।
विज्ञापन
महिला सरपंच के पति के अनुसार संदीप सिंह और उसके पत्नी की तीन चार माह से आपस में अनबन चल रही थी। उसने अपने पति संदीप सिंह के खिलाफ बठिंडा के महिला थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। वह अपने मायके के घर जाने के लिए संदीप सिंह से दो लाख रुपये की मांग कर रही थी, जबकि संदीप सिंह के पास दो लाख रुपये नहीं थे। शक जताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात को संदीप सिंह की उसकी पत्नी ने ही उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
संदीप सिंह गांव गहरी बुट्टर में स्थित इंटरलाकिंग टाइलें बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था। थाना संगत के प्रभारी जसविंदर सिंह का कहना है कि पुलिस की तरफ से मृतक संदीप सिंह की पत्नी को गिरफ्तार करने के लिए कोशिश की जा रही है।