{"_id":"69997f29b2bfe1d6cc02bde9","slug":"man-called-home-and-blackmailed-case-filed-against-five-in-bathinda-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: व्यक्ति को घर बुलाकर किया ब्लैकमेल, शिकायत के बाद दो महिलाओं समेत पांच पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda: व्यक्ति को घर बुलाकर किया ब्लैकमेल, शिकायत के बाद दो महिलाओं समेत पांच पर केस दर्ज
Sat, 21 Feb 2026 03:44 PM IST
निवेदिता वर्मा
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 21 Feb 2026 03:44 PM IST
सार
पीड़ित व्यापारी ने बताया कि उसे एक महिला ने फोन कर अपने घर बुलाया था। जब वह उससे बात कर रहा था तभी उसके साथी वहां आ गए और उसे ब्लैकमेल करने लगे।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में दो आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमीर व्यक्तियों से सहायता लेने के लिए उनको फोन करके घर पर बुलाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का थाना सिविल लाइन पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन महिलाओं परमजीत कौर, बबली कौर, खुशप्रीत कौर, जसबीर सिंह और करन के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसकी पुष्टि थाना सिविल लाइन के एसएचओ रविंदर सिंह ने की है।
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित व्यापारी ने बताया कि शुक्रवार को उसे एक महिला का फोन आया और उसने कहा कि वो उनको जानती है। महिला ने अपनी सहायता करने के लिए व्यापारी को अपने घर दंगा पीड़ित कलोनी में बुलाया।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार वो महिला बबली कौर के घर पहुंचा और उससे बात ही कर रहा था कि एक महिला और पुरुष वहां पर आ गए, जिन्होंने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दिया। पीड़ित ने बताया कि बबली कौर ने अपनी साथी महिला का नाम परमजीत कौर और पुरुष का नाम जसबीर सिंह लिया। परमजीत और जसबीर ने उसे धमकाते हुए कहा कि वह बबली के साथ उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करेंगे, अगर तुम्हें बचना है तो हमें दो लाख रुपये दे दो।
विज्ञापन
जब उसने इतने पैसे पास में न होने की बात कही तो आरोपियों ने उसकी स्कूटी और मोबाइल छीन लिए। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने उसको एटीएम से पैसे निकालने के लिए करन नामक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर टीवी टावर के पास भेज दिया। पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह से वहां से बचकर भाग गया और थाना सिविल लाइन पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया।
थाना सिविल लाइन पुलिस के इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने बताया कि मामला ध्यान में आते ही उन्होंने पीड़ित की शिकायत पर पुलिस पार्टी भेजकर रेड करवाई, जहां से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन महिलाओं बबली कौर, परमजीत कौर, खुशप्रीत कौर, जसबीर सिंह और करन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।