{"_id":"651d3a95502f95c7cd08ecd6","slug":"man-arrested-in-murder-in-nawanshahr-of-punjab-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: नौकरी से निकाले जाने से गुस्से में था युवक, अपनी जगह आए नए नौकर का कर दिया कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: नौकरी से निकाले जाने से गुस्से में था युवक, अपनी जगह आए नए नौकर का कर दिया कत्ल
Wed, 04 Oct 2023 03:42 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 04 Oct 2023 03:42 PM IST
सार
शिकायतकर्ता हजारा ने बताया कि घटना वाले दिन वह अपने बच्चों को साथ लेकर पशुओं को खेतों में चारा खिलाने के लिए ले गई थी। जब वह वापस आई, तो देखा सिकंदर डेरे में मृत पड़ा था। उसने शक जताया कि सिकंदर को यकीनन पिंटू ने मारा होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवांशहर में पशु डेरे में काम करने वाले युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शराब पीने के बाद झगड़ा कर उसका कत्ल कर दिया था। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि सोमवार शाम को कस्बा भद्दी में पशु डेरे में काम करने वाले सिकंदर राम का कत्ल हुआ था। सिकंदर राम की मालकिन हजारा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सिकंदर कुछ समय से उसके डेरे में पशुओं की संभाल करता है। वह कुछ समय से आरोपी पिंटू से परेशान था।
यह भी पढ़ें: Punjab: संगरूर का जवान परमिंदर सिंह कारगिल में शहीद, सिख रेजीमेंट में तैनात था, एक साल पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
शिकायतकर्ता हजारा ने बताया कि घटना वाले दिन वह अपने बच्चों को साथ लेकर पशुओं को खेतों में चारा खिलाने के लिए ले गई थी। जब वह वापस आई, तो देखा सिकंदर डेरे में मृत पड़ा था। उसने शक जताया कि सिकंदर को यकीनन पिंटू ने मारा होगा।
इसके बाद पुलिस की ओर से पिंटू निवासी तलवंडी चौधरियां, कपूरथला से पूछताछ की गई तो उसने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। दरअसल पिंटू पहले हजारा के पास काम करता था। हजारा ने उसे काम से निकाल दिया था। इसी के गुस्से में उसने वारदात को अंजाम दिया।