{"_id":"64fcc255f43ecbcd2505c783","slug":"liquor-smugglers-tied-up-a-young-man-and-beat-him-up-in-kapurthala-of-punjab-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: शराब तस्करों ने कारिंदे को बांधकर पीटा, ठेकेदार मौके पर पहुंचा तो उस पर भी हुई फायरिंग, बाल-बाल बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: शराब तस्करों ने कारिंदे को बांधकर पीटा, ठेकेदार मौके पर पहुंचा तो उस पर भी हुई फायरिंग, बाल-बाल बचा
Sun, 10 Sep 2023 12:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:37 AM IST
सार
थाना सिटी प्रभारी अमनदीप नाहर ने बताया कि घायल राहुल कुमार के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है। जांच के बाद उचित कार्रवाई अंजाम में लाई जाएगी।
विज्ञापन
कारिंदे को बांधकर पीटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कपूरथला शहर के सुंदर नगर एरिया में शनिवार देर रात शराब ठेकेदार के एक कारिंदे को शराब तस्करों ने बांधकर पीटा और गला घोटकर जान से मारने की कोशिश की है। घायल कारिंदे राहुल कुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना सिटी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जब ठेकेदार रिक्की वालिया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उस पर भी सीधी गोली चलाई, जिससे वह बाल-बाल बचा।
विज्ञापन
शराब ठेकेदार रिक्की वालिया ने बताया कि लगभग रात साढ़े 9 बजे वह अमृतसर रोड के एक पेट्रोल पंप पर खड़े थे, तभी उसने अपने कारिंदे राहुल कुमार निवासी शेखूपुर को घर जाने के लिए कहा। घर जाते समय जब राहुल सुंदर नगर के पास पहुंचा तो चार शराब तस्करों ने उसको रोक लिया और उसके हाथ-पांव बांधकर उससे मारपीट की। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन कारिंदे राहुल ने बताया कि उसके गले में रस्सी डाल गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई है।
विज्ञापन