{"_id":"66d2ea12fd5196ac4a046a1f","slug":"kapurthala-police-registered-case-against-13-accused-who-attacked-house-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: घर पर हमला करने वाले 13 आरोपियों पर केस दर्ज, दो गिरफ्तार, सीसीटीवी के आधार पर की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kapurthala: घर पर हमला करने वाले 13 आरोपियों पर केस दर्ज, दो गिरफ्तार, सीसीटीवी के आधार पर की कार्रवाई
Sat, 31 Aug 2024 03:32 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:32 PM IST
सार
दो दिन पहले मोहल्ला मेहताबगढ़ में एक घर के बाहर कुछ बदमाशों द्वारा हथियारों से हमला तथा तोड़फोड़ करने की सीसीटीवी वीडियो वायरल हुई थी। इसमें दो लोग घायल भी हुए थे। जिनको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वायरल वीडियो के आधार पर जिला पुलिस ने 13 आरोपियों की पहचान कर सिटी थाना में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
कपूरथला में घर पर हमला
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला में वीरवार को मोहल्ला मेहताबगढ़ में एक घर के बाहर कुछ बदमाशों ने तेजधार हथियारों से हमला और तोड़फोड़ की थी। इस मामले में वायरल सीसीटीवी वीडियो के आधार पर जिला पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दो आरोपियों को पुलिस ने काबू भी कर लिया है। इसकी पुष्टि एसएसपी वत्सला गुप्ता ने की।
सिटी थाना में दर्ज मामले के अनुसार शिकायतकर्ता अनिल गिल वासी मोहल्ला मेहताबगढ़ ने पुलिस को बताया कि उसके पास एक इनोवा कार है, जिसको वह अपने घर के बाहर खड़ी करता है। 29 अगस्त को उसकी बुआ का लड़का रोहित अपने टेंपो ट्रैवलर से उनको मिलने आया था। बाद दोपहर सब घर में मौजूद थे तभी जान, बीबी बानो, सनी, विकी, अजय, सागर, समीर, आशा, मनजीत कौर, साधु, इंद्र आदि डंडे, बेसबॉल बेट तथा दातर लेकर उनके घर का गेट जबरदस्ती खोल कर अंदर घुस गए और मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर यह सभी घर से बाहर निकले और कार तथा टेम्पो ट्रेवलर के शीशे तोड़ दिए। हमलावर बदमाशो ने घर के साथ ही उनकी दुकान पर भी तोड़फोड़ की। आशा और मनजीत कौर ने उनके घर के आगे लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।
इसी दौरान मौके पर बिंदर और रिंपी वासी मोहल्ला मेहताबगढ़ आ गए तो सभी आरोपी जान से मार देने की धमकियां देते हुए मौके से भाग गए।
सिटी थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता अनिल गिल की शिकायत के आधार पर 13 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। एसएसपी कपूरथला ने आपराधिक तत्वों को चेतावनी दी है कि इस तरह का गुंडागर्दी का माहौल जिले में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुंडा तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।