{"_id":"676bd57cec7d61cf8b05ac37","slug":"kapurthala-police-disclosure-loot-crime-2024-12-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: बैंक की 2.30 लाख की राशि देख हुआ बेईमान, डेढ़ लाख का कर्ज चुकाने को रची झूठी कहानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kapurthala: बैंक की 2.30 लाख की राशि देख हुआ बेईमान, डेढ़ लाख का कर्ज चुकाने को रची झूठी कहानी
Wed, 25 Dec 2024 03:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 25 Dec 2024 03:26 PM IST
सार
सख्ती से पूछताछ में शिकायतकर्ता ने कबूल किया कि लोनदाताओं से एकत्र किए 2.30 लाख रुपये से वह अपने डेढ़ लाख के लोन को चुकाने के लिए उसके मन में बेईमानी आ गई। उक्त आरोपी से 1.90 हज़ार, मोबाइल तथा फिंगर मशीन भी बरामद कर ली है और आरोपी पर बीएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला के गांव औजला के नजदीक चार दिन पहले उज्जीवन स्मॉल फायनांस बैंक कर्मी के साथ 2.30 लाख की लूट की घटना झूठी निकली है। शिकायकर्ता पीड़ित ही मास्टर माइंड निकला और उसने ही लूट की झूठी कहानी रची थी। इसकी पुष्टि डीएसपी-डी परमिंदर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि बैंक के रिकवरी अधिकारी ने अपना निजी 1.5 लाख रुपये का कर्जा चुकता करने के लिए झूठी कहानी रची।
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में डीएसपी-डी ने बताया कि शिव कुमार निवासी गांव भेटां ने पुलिस को बताया था कि वह उज्जीवन स्मॉल फायनांस बैंक ब्रांच में बतौर कस्टमर रिलेशनशिप अधिकारी नौकरी करता है। 20 दिसंबर की शाम करीब 5:30 वह अपने एरिया में बाइक नंबर पीबी-09एजे-2386 पर बैंक की किश्तें एकत्र कर रहा था।
जब वह गांव औजला बनवाली से बैंक की किश्तें लेकर गांव से बाहर निकलने लगा तो वहां गांव के बाहर स्कूल साइड पर बिना नंबरी पल्सर बाइक पर दो युवक खड़े थे। जिन्होंने मुंह कपड़े से ढक रखे थे। उक्त युवकों ने उसके बाइक के पीछे अपनी बाइक लगा गांव से थोड़ा आगे आने पर बाइक के आगे रखा पैसों का बैग छीनने का प्रयास किया। उसने बाइक गांव धालीवाल दोनां की तरफ भगा लिया। लुटेरे भी उसके पीछे आ गए। गांव धालीवाल दोनां से थोड़ा पीछे पल्सर बाइक के पीछे बैठे युवक ने उसने बाइक पर लात मार दी। जिस कारण वह बाइक समेत कच्ची जगह पर गिर पड़ा। जिसके बाद लुटेरे उसका बैग छीन कर भाग गए।
बैग में 2 लाख 30 हजार 173 रुपये की राशि, एक मोबाइल टैब, फिंगर मशीन, बैंक की रसीद बुक व मोटरसाइकिल के दस्तावेज मौजूद थे। पुलिस ने शिव कुमार के बयान पर थाना सदर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। डीएसपी परमिंदर सिंह ने आगे बताया कि मामले की जांच में शक की सुई उक्त अधिकारी पर ही आकर टिक गई। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि लोनदाताओं से एकत्र किए 2.30 लाख रुपये से वह अपने डेढ़ लाख के लोन को चुकाने के लिए उसके मन में बेईमानी आ गई। उक्त आरोपी से 1.90 हज़ार, मोबाइल तथा फिंगर मशीन भी बरामद कर ली है और आरोपी पर बीएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। साइंस सिटी चौकी इंचार्ज एएसआई पाल सिंह ने बताया कि आरोपी शिवकुमार को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन